Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए संसद भवन के लोकार्पण करने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की तरफ से पीएम मोदी को दी बधाई
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    नए संसद भवन के लोकार्पण करने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की तरफ से पीएम मोदी को दी बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नए संसद भवन के लोकार्पण करने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की तरफ से पीएम मोदी को दी बधाई

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत में बना पहला संसद भवन देश को समर्पित कर दिया है। रविवार को पारंपरिक परिधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। नए संसद भवन के लोकार्पण पर भाजपा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और पीएम नरेंद्र मोदी एवं देश की जनता को बधाई दी। नए संसद भवन के लोकार्पण पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय संस्कृति और वास्तुकला से सुसज्जित इतना भव्य और आकर्षक लोकतंत्र का मंदिर देश को देने के लिए झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से बधाई दी और जोहार किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रचनात्मक और दृढ़ निश्चय स्वभाव पर निश्चित रूप से गर्व करेगी। कहा कि किसी सरकार और आम व्यक्तित्व से इतने कम समय में इतना भव्य और दिव्य एतिहासिक निर्माण की कल्पना नहीं की जा सकती है।

     

    महान देशभक्त विनायक दामोदर वीर सावरकर जी की जयंती पर देश को यह भेंट मिल रही है। एक देशभक्त को यह सच्ची श्रद्धांजली है। पूर्व सीएम रघुवर दास ने लोकतंत्र के मंदिर के निर्माण में जुटे हजारों मजदूरों और कर्मचारियों को भी बधाई दी। उन्होंने झारखंड के राम मुर्मू को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पीएम मोदी के हाथों सम्मान मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    नए संसद भवन में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को किया गया आत्मसात: गुंजन यादव

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी नए संसद भवन को एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक एवं शुभ है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अमृत महोत्सव में देशवासियों को संसद के इस नए भवन का उपहार मिला है। गुंजन यादव ने पवित्र सेंगोल को संसद में स्थापित करने को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण बताया। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के दर्शन होते हैं।

    नया संसद भवन भारत की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता के मिलन का बेजोड़ प्रतीक: प्रेम झा

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने भी नए संसद भवन के लोकार्पण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नया संसद भवन भारत की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता के मिलन का बेजोड़ प्रतीक है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज उभरते भारत की वैश्विक स्थिति नए संसद की छत पर विराजमान चार गरजते सिंहों के समान है। प्रेम झा ने कहा कि जनता देख रही है कि किस प्रकार कांग्रेस पार्टी राष्ट्रहित की बजाए निजी हित को साधने के लिए स्वार्थ की राजनीति कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में लोकतंत्र नहीं एक तंत्र का राज: राकेश तिवारी
    Next Article भाजपा नेता कुणाल सारंगी और विकास सिंह पहुंचे पीड़िता के घर

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.