Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता कुणाल सारंगी और विकास सिंह पहुंचे पीड़िता के घर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा नेता कुणाल सारंगी और विकास सिंह पहुंचे पीड़िता के घर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा में पेड़ गिरने से मृत जमुना कालिंदी के परिजनों को अभी तक नहीं मिला किसी प्रकार का सरकारी सुविधा ।
    बस्ती में मौजूद दो और पेड़ के कारण दोबारा फिर घट सकती है घटना ।
    भाजपा नेता कुणाल सारंगी और विकास सिंह पहुंचे पीड़िता के घर ।
    लगभग एक सप्ताह पूर्व कदमा के जयप्रभा कंपलेक्स के समीप स्थित बस्ती में तेज तूफान आने से लिप्टस का पेड़ गिर जाने के कारण बारिश के वजह से घर में छिपी दो बहनों में बड़ी बहन जमुना कालिंदी का मौके में ही निधन हो गया था छोटी बहन आंशिक रूप से घायल हुई थी।घटना बहुत बड़ी और भयावक होने के कारण बस्ती वासियों को पूरा भरोसा था कि इतनी बड़ी घटना बस्ती में घटित हुई है जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जो बस्ती के बिल्कुल बगल में रहने वाले हैं वह मामले को गंभीरता से लेंगे दोबारा घटना ना घटे इसके लिए बस्ती में मौजूद और दो पेड़ों की कटाई अभिलंब करने के साथ-साथ पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधक के द्वारा तत्कालिक आर्थिक मुआवजा का प्रबंध करेंगे । पेड़ गिरने के कारण प्रभावित परिवार जो छत टूट जाने के कारण दूसरे के घर में शरण ले रहा है उसे तत्काल जिला प्रशासन के द्वारा छत की व्यवस्था की जाएगी । लेकिन सप्ताह भर से अधिक समय बीत जाने के कारण भय के साए में जी रहे बस्ती वासियों ने भाजपा नेता कुणाल सारंगी और विकास सिंह को दूरभाष पर फोन कर अपने बस्ती में बुलाकर सारी परेशानियों से अवगत कराया । बस्ती वासियों का कहना है कि बस्ती में और भी दो लिप्टस के बड़े-बड़े पेड़ मौजूद है जो तेज हवा चलने पर नीचे से हिलते हैं कभी भी मौजूद पेड़ उखड़ कर बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है । मृतक जमुना के पिताजी का पूरा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया है एस्बेस्टस टूट जाने के कारण पीड़ित परिवार दूसरे के घर में शरण ले रहा है । परिवार के ऊपर ऐसी विपदा पड़ी है कि उन्हें खाने के लाले पड़ गए हैं । बस्ती वासियों ने कहा कि जब तेज रफ्तार में हवा चलती है तो पेड़ के अगल-बगल रहने वाले लोग बस्ती छोड़कर दूसरे जगह में चल जाते हैं पेड़ कटाई करने का भरोसा दिया गया था लेकिन अभी तक पेड़ की कटाई नहीं की गई । मौके में पहुंचे भाजपा नेता कुणाल सारंगी एवं विकास सिंह के स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया की पीड़ित परिवार को राशन और एस्बेस्टस की व्यवस्था की जाएगी । मौके में पहुंचे कुणाल सारंगी ने अनुमंडल पदाधिकारी से मौके पर ही दूरभाष पर बातें कर आपदा प्रबंधन की ओर से मिलने वाली मुआवजे की राशि पीड़ित परिवार को जल्द दिलवाने की बातें कहीं । मौके पर मुख्य रूप सेगूरूपोदो कालिंदी , गणेश मछुआ , लखिन्दर कालिंदी , विनोद मुखी , मिथुन दीप , मनसा कालिंदी , सनातन कालिंदी , सुरज कालिंदी , मुकेश कालिंदी , सुबोध कालिंदी , कृष्णा कालिंदी , मनभोला कालिंदी , रोहित कालिंदी, मनोज ओझा, राम सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए संसद भवन के लोकार्पण करने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की तरफ से पीएम मोदी को दी बधाई
    Next Article अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.