Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अलगाववादियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेताया, ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमला हमें स्वीकार्य नहीं
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    अलगाववादियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेताया, ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमला हमें स्वीकार्य नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अलगाववादियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेताया, ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमला हमें स्वीकार्य नहीं
    सिडनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ व्यापक बातचीत की. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं और अलगाववादी हमलों पर भी चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और मैंने पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के मुद्दे पर चर्चा की है. हमने आज भी इस मामले पर चर्चा की.’ उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने उन्हें इस तरह की तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था.

     

     

     

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत और ऑस्ट्रेलिया के सौहार्दपूर्ण रिश्तों को कोई भी तत्व अपने विचारों या कार्रवाई से आघात पहुंचाए, यह हमें स्वीकार्य नहीं है.’ पीएम अल्बनीज ने इस संदर्भ में जो कदम उठाए हैं. मैं उनको धन्यवाद देता हूं. साथ ही उन्होंने मुझे एक बार फिर से आश्वासन दिया है कि वह ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त एक्शन लेते रहेंगे.’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत के बाद कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध आपसी विश्वास और भरोसे पर आधारित हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेतु बताया और कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर चर्चा की.

     

     

    इसी साल मार्च में, ब्रिस्बेन में स्थित एक प्रमुख हिंदू मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हमला किया गया था. ऑस्ट्रेलिया में दो महीने में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की यह चौथी घटना थी. द्विपक्षीय वार्ता से पहले, पीएम मोदी को यहां एडमिरल्टी हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम मोदी द्वारा सिडनी में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के एक दिन बाद यह वार्ता हुई. सिडनी के समारोह में अल्बनीज ने भी हिस्सा लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनीष भारद्वाज ने IAS में 114वां रैंक हासिल कर जमशेदपुर के साथ बेगूसराय का भी नाम किया रोशन
    Next Article ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नितेश पांडे का हार्ट अटैक से निधन

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.