Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सबर परिवारों को स्वस्थ व कुपोषण मुक्त रखने की मुहिम, 31 गांवों के 382 परिवारों को अबतक पोषण वाटिका से जोड़ा गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सबर परिवारों को स्वस्थ व कुपोषण मुक्त रखने की मुहिम, 31 गांवों के 382 परिवारों को अबतक पोषण वाटिका से जोड़ा गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सबर परिवारों को स्वस्थ व कुपोषण मुक्त रखने की मुहिम, 31 गांवों के 382 परिवारों को अबतक पोषण वाटिका से जोड़ा गया

    घनी आबादी वाले क्षेत्र से अलग सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले सबर जनजाति को मुख्यधारा में लाने, उनके स्वास्थ्य व उचित पोषण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं । उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा भी क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सबर टोलों को प्राथमिकता दी जाती है, वहां रह रहे लोगों का रहन सहन, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा उनके स्वास्थ व पोषण को लेकर काफी संवेदनशील रहती हैं तथा सबर परिवारों के सामाजिक , आर्थिक उत्थान की दिशा में क्या बेहतर प्रयास हो सकते हैं इसे लेकर पदाधिकारियों को हमेशा दिशा निर्देश देते रहती हैं। इसी कड़ी में JTDS की परियोजना ने सबर परिवारों को उनके घरों के सामने खाली स्थान, चापाकाल व जल के दूसरे स्रोत के आसपास पोषण वाटिका अर्थात किचन गार्डन ने उनके जीवन और स्वास्थ्य में बदलाव लाना शुरु कर दिया है।

     

     

    JTDS ने वर्तमान में पोटका, डुमरिया, मुसाबनी, पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के 18 पंचायत के 31 गांव में 382 आदिम जनजाति परिवारों को पोषण वाटिका से जोड़ा है। जिला उद्यान विभाग के अभिसरण से पोषण वाटिका लगाया जा रहा जिसका शुभांरभ एन.ई.पी की निदेशक द्वारा पटमदा प्रखंड के धुसरा गांव में कुछ माह पूर्व किया गया था। JTDS ने किचेन गार्डन के लिए लौकी, करैला, झींगा, टमाटर, भिंडी, लाल साग व अन्य साग का बीज 382 लाभुकों के बीच वितरित किया, साथ ही सघन फॉलोअप एवं बैठक के द्वारा सबर परिवारों को पोषण वाटिका से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जिसका अच्छा परिणाम देखने को मिल रहा है। 5 प्रखंड के 31 गांवों/टोलों में सभी सबर जन जाति के घर सब्जी भाजी लगी हुई है, वे इसका निजी उपभोग के साथ-साथ बाजार में बेचकर थोड़ा बहुत आमदनी भी करने लगे हैं । किचन गार्डेन का उद्देश्य खान-पान में सब्जी के उपयोग से विटामिन और पोषक तत्व को बढ़ावा देकर कुपोषण और रक्त अल्पता की कमी को दूर करना है।

     

     

     

    JTDS के डीपीएम ने बताया कि जनजाति परिवारों के आर्थिक सामाजिक उत्थान के लिए केन्द्र और झारखंड सरकार के सहयोग से आदिम जन जाति के लाभुकों के बीच यह योजना चलाई जा रही है। इस योजना में स्वास्थ्य, शिक्षा, बचत, जीविका,पशुपालन,कृषि पर जागरुकता के साथ प्रत्येक परिवार को उनकी इच्छा और जरुरत के अनुसार पशुधन उपलब्ध कराना तथा बांस और पत्ता से निर्मित उत्पाद, विषय पर प्रशिक्षण देना है । इसके साथ ही उनके टोलों में गल्ला की दुकान, मनिहारी दुकान, चाय- नाश्ता का होटल आदि से जोड़ा जाना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी में एडीजी लाटकर की भूमिका महत्वपूर्ण
    Next Article जिले के 03 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन प्रपत्र जमा करने की तिथि को किया गया विस्तारित; अब 25 मई तक कर सकेंगे नामांकन प्रपत्र जमा

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.