झारखंड सेवा समिति के प्रतिनिधि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
रामगढ़ : झारखंड सेवा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने समिति के अध्यक्ष सह रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी सदस्य अमित सिन्हा के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संतोष सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में झारखंड सेवा समिति के सदस्यों के साथ लघु उद्योग भारती के सदस्य एवं रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति के भी कुछ सदस्य शामिल थे।
प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता को सौंपे ज्ञापन में बताया की गर्मी के इस भीषण प्रकोप में शहर सहित जिलाभर में अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता को बताया की अनियमित विद्युत आपूर्ति से बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।वहीं जिला में संचालित विभिन्न उद्योग एवं व्यवसायों पर भी अनियमित विद्युत आपूर्ति का प्रभाव पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता को बताया की घंटो विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण इसका फायदा चोर और उच्चके उठा रहे हैं और शहर में चोरी एवं डकैती की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता से शहर सहित जिलाभर में विद्युत आपूर्ति को शीघ्र नियमित करने की मांग की है। ताकि गर्मी के इस भीषण प्रकोप से लोगों को राहत मिल सके। समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने कहा की यदि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति को नियमित नही किया गया तो झारखंड सेवा समिति सहित रामगढ़वासी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को विवश होंगे।प्रतिनिधि मंडल की मांग पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संतोष सिन्हा ने प्रतिनिधि मंडल को शहर सहित जिलाभर में विद्युत आपूर्ति को शीघ्र नियमित किये जाने का आश्वासन दिया।

