Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज रेड क्रॉस दिवस का पूरक रक्तदान,जो नही कर पाये वे रक्तदाता कर सकेंगे रक्तदान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म रांची

    आज रेड क्रॉस दिवस का पूरक रक्तदान,जो नही कर पाये वे रक्तदाता कर सकेंगे रक्तदान

    News DeskBy News DeskMay 10, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    10 मई को रेड क्रॉस दिवस का पूरक रक्तदान,जो नही कर पाये वे रक्तदाता कर सकेंगे रक्तदान

    जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ के पश्चात पूरक रक्तदान शिविर का आयोजन 10 मई को रेड क्रॉस भवन में किया गया है, जिसमें वे सभी रक्तदाता जो रक्तदान नहीं कर पाये तथा 8 फरवरी 2022 को रक्तदान किये रक्तदाता जिनका 90 दिन 9 मई को पूरा हुआ, वे अपना रक्तदान कर पायेंगे। रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी श्री रवि सरावगी के संयोजन में उनके पिता लखी प्रसाद सरावगी एवं उनके छोटे भाई शशि कुमार सरावगी के पुण्य स्मृति में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर में कोई भी रक्तदाता जिनके रक्तदान का 90 दिन पूरा हो गया हो वे रक्तदान कर सकेंगे। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने 8 मई रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं से आभार जताते हुए कहा कि हमारे शहर की संस्कृति यही है कि हम हर समय अच्छे कार्य के लिए विपरीत परिस्थितियों में तैयार रहते हैं, जैसा कि रक्तदाताओं ने 42 डिग्री के तापमान में भी रक्तदान के जज्बे को बरकरार रखा। उन्होने 10 मई को अधिक से अधिक रक्तदाताओं से रक्तदान का आग्रह किया है।

    रेड क्रॉस के प्रति जो 15 वर्ष पूर्व था आज भी लोग उसी तरह से रेड क्रॉस से जुड़े हुए हैं

    जमशेदपुर, 8 मई। शहर के लोगों का जुड़ाव रेड क्रॉस के प्रति जो 15 वर्ष पूर्व था आज भी लोग उसी तरह से रेड क्रॉस से जुड़े हुए हैं और यह इसलिए है कि यहां की टीम रेड क्रॉस के मानवसेवी कार्यों की निरंतरता को बनाये रखते हुए लोगों के दिलों में मानवता की सेवा के प्रति उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऐसी टीम झारखंड के सभी जिलों को चाहिए ताकि रक्त की कमी का समाधान हो और लोगों को आसानी से रक्त मिल सके। उक्त विचार राज्यपाल के प्रधान सचिव एवं रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा के सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने व्यक्त किया। उन्होने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम राज्य में बेहतर कार्य कर रही है जो और शाखाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होने रेड क्रॉस भवन की शुरुआती यात्रा को याद कर कहा कि आज यह भवन जिस तरह से बनकर तैयार हुआ है, यह इस संस्था और समाज की धरोहर है, इसमें ऐसे ही अच्छे कार्य होते रहे मेरी शुभकामना है। उनके साथ उपस्थित भारतीय पुलिस सेवा की पदाधिकारी एडीजी रैंक श्रीमती सुमन गुप्ता ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एक जीवंत संस्था है, जिससे लोगों का जुड़ाव है, उन्होने जमशेदपुर में जैप के अपने कार्यकाल में रेड क्रॉस सोसाईटी के साथ जवानों के स्वास्थ्य सेवा पर किये गये कार्यों को याद करते हुए कहा कि उसी समय से उन्होने यह पहल की कि हर जवान से वर्दी पर उनके बैच पर नाम के साथ उनका ब्लड ग्रुप भी लिखा हो, क्योंकि कई बार ब्लड ग्रुप के जानकारी के अभाव में बीहड़ क्षेत्रों में सेवा देने वाले जवानों को आकस्मिक जरूरत पर रक्त की उपलब्धता में देरी हुई, लेकिन इस पहल से जवानों को लाभ मिला। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह एसडीओ धालभुम पियुष सिन्हा ने कहा कि रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर को भी लाभ होता है और नये रक्त से और स्फूर्त होता है। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया., उन्होन कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि आज हम जिस भवन में यह कार्यक्रम इतने बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहा है, उनकी नींव रखने से लेकर उसके भविष्य तक की सोच डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी जी की देन है। उन्होने न सिर्फ रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम को खड़ा किया, बल्कि उसे एक ऐसा आधारभूत ढांचा भी प्रदान किया ताकि वह आसानी से अपने कार्यों को कर सके। इसके साथ ही डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी एवं श्रीमती सुमन गुप्ता ने रक्तदाताओं के साथ रक्तदान कर 15 वर्ष पूर्व रेड क्रॉस से जुड़े इतिहास को दोहराया, उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी श्री पियुष सिन्हा ने भी रक्तदान किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए सभी को पुष्पगुच्छ प्रदान किया। आज विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 703 यूनिट रक्तदान हुआ। रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस के उपाध्यठक्ष बालमुकुन्द गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया, स्वागत भाषण रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने किया, रेड क्रॉस के रक्तदान प्रभारी अरुण बांकरेवाल ने रक्तदाताओं के दान को सबसे बेहतर दान बताया। रेड क्रॉस के पेट्रन ए. के. श्रीवास्तव ने मानद सचिव बिजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रहे रेड क्रॉस के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके जैसे लोगों के समर्पण से संस्थाएं बहुत आगे बढ़कर कार्य कर सकती हैं। कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए रेड क्रॉस के पेट्रन व एहसिन फाउण्डेशन के अध्यक्ष आसिफ महमूद ने कहा कि रेड क्रॉस के कार्य जरूरतमंद लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण है, और यहां श्री सिंह समाज के सभी लोगों को एक साथ जोड़कर बेहतरीन कार्य कर रहे हैँ। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को रक्तदान शिविर के बेहतरीन आयोजन के लिए इस वर्ष का रेड क्रॉस मानव सेवा सम्मान प्रदान किया गया, जिसे अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते एवं महासचिव आर.के. सिंह ने ग्रहण किया, उन्हें शॉल ओढ़ाकर डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने सम्मानित किया।

     

    टाटा मोटर्स को रक्तदान के क्षेत्र में नियमित सहयोग देकर इससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के लिए मानव सेवा सम्मान प्रदान किया गया, जो कम्पनी के पदाधिकारी श्री सौमिक राय ने ग्रहण किया, उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी के कोविड-19 अभियान में मानगो में जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने के अभियान का बेहतर संचालन करने के लिए पेट्रन आसिफ महमूद को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आज शाम 5 बजे तक रेड क्रॉस में रक्तदाताओं का तांता लगा रहा, जबकि बाहर 42 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी थी, फिर भी लोग रेड क्रॉस के अभियान से दिलसे जुड़े। इस वर्ष का थीम भी रेड क्रॉस डे पर #fromtheheart रहा। रेड क्रॉस के 50 कार्यकर्ता तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं भोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसियशन की टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में बेहतरीन भूमिका निभाय। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article माफिया नेता अफसर गठजोड़ को ध्वस्त करना जरुरी,रिश्‍वतखोरी के मकड़जाल में ब्‍यूरोक्रेसी!

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.