Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुजफ्फरपुर :जब एक साथ पूरे परिवार की अर्थी सजी, तो पूरा गांव बिलख पड़ा।
    Breaking News Headlines बिहार मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    मुजफ्फरपुर :जब एक साथ पूरे परिवार की अर्थी सजी, तो पूरा गांव बिलख पड़ा।

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जब एक साथ पूरे परिवार की अर्थी सजी, तो पूरा गांव बिलख पड़ा

     

    मुजफ्फरपुर। ..जब एक साथ पूरे परिवार की अर्थी सजी, तो पूरा गांव बिलख पड़ा। सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद परिवार के चार लोगों का अंतिम संस्कार एक ही साथ किया गया। साथ ही अर्थी निकली और फिर साथ ही सबकी चिता सजायी गयी। इससे पहले मां-पिता और उनके दो बेटों की अर्थी जहां से गुजरी परिजन के साथ-साथ गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

    आपको बता दें कि शनिवार को कमलेश अपने परिवार के साथ ससुराल से शादी अटैंड कर अपने घर मुजफ्फरपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वैशाली में पातेपुर थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक के पास उनकी गाड़ी और ट्रक की टक्कर हो गई। वैशाली में सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के साथ-साथ ड्राइवर की मौत हो गई थी। रविवार को सभी का अंतिम संस्कार किया गया। कलवारी घाट पर अंतिम संस्कार में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    मृतक कमलेश के बड़े भाई राकेश पोस्टमॉर्टम के बाद शव को लेकर मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव कलवारी पहुंचे। इस घटना में कमलेश महतो (40), उनकी पत्नी रिंकू देवी (37), बेटा अंकित (16) और अमन (14) की मौत हो गयी। ये हादसा उस वक्त हुआ था, जब कमलेश की कार की सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई थी। कार की रफ्तार भी काफी ज्यादा थी टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक के सामने का हिस्सा भी डैमेज हुआ था। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा उपद्रव मामले में भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं के रिहाई के लिए भाजपा का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कल
    Next Article 11 मार्च 1783 के उस गौरवमयी कालखंड दिवस का यह महत्त्व है कि…….

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.