जमशेदपुर जिला मुख्यालय के समक्ष माझी परगना महाल के अगुवाई मे बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने अपने तीन मांगो को लेकर प्रदर्शन सह धरना दिया और राज्य के मुख्यमंत्री के नाम जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र भी सौंपा.
– इन्होने कहा की झारखण्ड राज्य मे संथाली भाषा को आज तक राज्य भाषा का दर्जा नहीं दिया गया हैं, जिसे अविलम्ब दिया जाना चाहिए, साथ ही कहा की प्राथमिक शिक्षा से लेकर विश्विद्यालय के शिक्षा तक ओल चिकि लिपि मे पठन पाठन की वयवस्था को शुरू किया जाना चाहिए, वहीँ जिला प्रशाशन द्वारा परसुडीह क्षेत्र को
नगरपालिका क्षेत्र मे शामिल किये जाने के प्रस्ताव को भी इन्होने गलत करारा दिया हैं, इन्होने कहा की यह सविधान के विरुद्ध हैं चुंकि पूर्व मे वहां रूढ़ि प्रथा चलती आ रही हैं, और इसका विरोध माझी परगना महाल करता हैं.

