Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ पहल के सार्थक परिणाम आ रहे सामने, बेंगलुरु से रेस्क्यू कराई गईं पहाड़िया जनजाति की 11 नाबालिग बच्चियों को आज लाया गया रांची
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ पहल के सार्थक परिणाम आ रहे सामने, बेंगलुरु से रेस्क्यू कराई गईं पहाड़िया जनजाति की 11 नाबालिग बच्चियों को आज लाया गया रांची

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ पहल के सार्थक परिणाम आ रहे सामने, बेंगलुरु से रेस्क्यू कराई गईं पहाड़िया जनजाति की 11 नाबालिग बच्चियों को आज लाया गया रांची

    बेंगलुरु से रेस्क्यू कराई गईं सभी बच्चियों को कल पाकुड़ और साहिबगंज जिले में रहने वाले उनके परिजनों को सौंपा जाएगा

    राज्य के बच्चे- बच्चियां ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार नहीं हों। जो किन्ही भी वजहों से ह्यूमन ट्रैफिकिंग के शिकार हो चुके हैं, उनकी पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द रेस्क्यू कराया जाए। इतना ही नहीं, जो भी बच्चे- बच्चियां और युवक -युवतियां दूसरे राज्यों और बड़े शहरों से रेस्क्यू करा कर वापस लाए जाएं,

     

     

    उनके पुनर्वास और रोजगार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा अधिकारियों को दिए गए इस निर्देश के सकारात्मक नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य बाल अधिकार और संरक्षण आयोग की टीम आज बेंगलुरु से रेस्क्यू कराई गईं पहाड़िया जनजाति की 11 नाबालिग बच्चियों को रांची लेकर पहुंची। बच्चियों की सकुशल रेस्क्यू कराने में
    राज्य बाल अधिकार व संरक्षण आयोग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस प्रशासन एवं राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष – श्रम विभाग की टीम का अहम योगदान रहा

     

     

     

    प्रेमाश्रय, रांची में रखी गई है सभी बच्चियां

    साहिबगंज और पाकुड़ जिले की रहने वाली इन सभी बच्चियों को फिलहाल प्रेमाश्रय बालिका गृह, रांची में रखा गया है। मनरेगा आयुक्त – सह- निदेशक-सह-सदस्य सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, राजेश्वरी बी ने यहां इन बच्चियों से मुलाकात कर उनसे पूरी जानकारी ली। अब जिला बाल संरक्षण अधिकारी , रांची इन सभी बच्चियों को कल इनके साहिबगंज और पाकुड़ जिले में स्थित उनके घर ले जाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

     

     

    क्या है पूरा मामला

    ज्ञात हो कि पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना क्षेत्र से 25 व्यक्ति इस वर्ष 7 जनवरी को बेंगलुरु गए थे। इनमें एक बालक समेत 11 नाबालिग बच्चियां भी शामिल थीं। इनमे सात पाकुड़ और चार साहिबगंज जिले की रहने वाली थी। इनके नाबालिग होने की बात सामने आने पर बेंगलुरु पुलिस ने सभी को सीडब्ल्यूसी, बेंगलुरु के सुपुर्द कर दिया। सीडब्ल्यूसी की जांच में पता चला कि ये सभी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हुईं हैं। ऐसे में सीडब्ल्यूसी, बेंगलुरु ने इन सभी बच्चियों को वापस उनके घर भेजने के लिए डीसीपीओ और बेंगलुरु पुलिस से संपर्क किया । इसके उपरांत उन्होंने रांची के जिला बाल संरक्षण अधिकारी से संपर्क साध पूरी जानकारी दी। इसके बाद राज्य बाल अधिकार और संरक्षण आयोग के द्वारा इन सभी बच्चियों को वापस लाने की सारी प्रक्रिया पूरी की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCM योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “अब माफिया गले में तख्ती लटका कर जान की भीख मांगता दिखाई देता है
    Next Article मुकेश मित्तल ने साकची बाजार में एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं बैंक ऑफ इंडिया के जोनल प्रबंधक को लिखा पत्र

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.