चैम्बर उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने साकची बाजार में एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं बैंक ऑफ इंडिया के जोनल प्रबंधक को लिखा पत्र
सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने साकची बाजार में एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं बैंक ऑफ इंडिया के जोनल प्रबंधक को पत्र लिखकर उनका ध्यानाकृष्ट करवाया है।
उन्होंने कहा कि साकची जमशेदपुर का एक मुख्य बाजार है और इस स्टील सिटी के केन्द्र में स्थित है, जहां शहर के कोने-कोने से तथा जमशेदपुर के निकटवर्ती बाहरी क्षेत्रों से भी लोग यहां व्यवसाय/बाजार/खरीददारी करने आते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से इस बाजार के डालडा लाईन, बाटा चौक, रिफ्यूजी बाजार, शिव मंदिर लाईन के साकची बाजार के अंदर एवं अन्य व्यस्तम शॉपिंग सेंटरों के पास के स्थानों पर एटीएम उपलब्ध नहीं है और जो लोग अपने साथ ज्यादा नकदी नहीं रखते हैं या लेकर नहीं आते हैं उन्हें नकदी निकासी हेतु साकची बाजार के बाहर साकची कालीमाटी रोड के आसपास स्थित एटीएम जाकर पैसा निकासी करना पड़ता है, जिससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है और यह सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है।
इसलियेे आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर जमशेदपुर के साकची बाजार क्षेत्र के अंदर उचित स्थानों पर तत्काल एटीएम लगाने की आवश्यकता है और इसके लिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं बैंक ऑफ इंडिया को पहल करनी चाहिए।

