Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा :10 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी को इनकी सुध नहीं
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड

    झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा :10 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी को इनकी सुध नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बोरियो विधानसभा के पूर्व विधायक ताला मरांडी ने कहा कि बोरियों के झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम के द्वारा हेमंत सरकार के खिलाफ की जा रही बायांबाजी का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि पथ निर्माण विभाग भी मुख्यमंत्री के जिम्मे है, ऐसे में इस क्षेत्र में सड़क निर्माण नहीं होने के पीछे स्थानीय विधायक की राजनीति हैं ।

     

     

    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक झामुमो का, सांसद झामुमो का और राज्य का मुखिया झामुमो का फिर भी विकास के मामले में बोरियो विधानसभा का क्षेत्र पूरे राज्य में सबसे फिसड्डी है। क्षेत्रीय झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम और क्षेत्रीय झामुमो सांसद विजय हांसदा क्षेत्र की जर्जर हो चुकी सड़कों को लेकर प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष जो बातें नही उठाते हैं । यही कारण है कि विधानसभा क्षेत्र की सड़कें जर्जरता का शिकार है। सड़क, बिजली और पानी को लेकर क्षेत्र की जनता त्राहिमाम है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक ताला मरांडी सिमडा -बोआरीजोर- मिर्जाचौकी सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले जिले के बोरियो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत -बोआरीजोर चौक पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ बीते 25 अप्रैल से लगातार अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। धरना के माध्यम से जर्जर हो चुके सिमडा -बोआरीजोर- मिर्जाचौकी और बोआरीजोर – ललमटिया सड़क को अभिलंब दुरुस्त कराने की मांग की है।

     

     

    ग्रामीण बताते हैं कि पिछले 3 साल से इन सड़कों का हाल बेहाल है। स्कूल आने -जाने के क्रम में कई छात्र-छात्राओं की जान जा चुकी हैं। दुर्घटना में कई लोगों के हाथ- पैर टूट चुके हैं। क्षेत्र की जनता को काफी समय से सड़कों को दुरुस्त कराने का आश्वासन तो दिया जा रहा है, लेकिन इसको अमलीजामा पहनाने में लगातार कोताही बरती जा रही है।
    वैसे तो 20 सितंबर 2022 को इस सड़क निर्माण को लेकर प्रखंड कार्यालय के समीप शिला पट तक लगाया जा चुका है। उक्त शिला पट के अनुसार तकरीबन 87 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण होने की बात कही गई थी। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ऑनलाइन किए थे।
    लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ । लाचार होकर वे लोग सड़क निर्माण की मांग को लेकर बीते 25 अप्रैल से लगातार धरना पर बैठे हुए हैं।
    10दिन बीत जाने के बाद भी अबतक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इनकी सुध लेने तक नहीं पहुंचे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदुषण नियंत्रण पर्षद के अगुवाई मे टिनप्लेट काली मंदिर परिसर में जन सुनवाई का आयोजन
    Next Article बेल्डीह पंचायत के विभिन्न गांव में स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण फेज 2 के स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर चलाया साफ-सफाई अभियान

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.