पिठोरिया थाना के सौजन्य से पेयजल की व्यवस्था
रांची – पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार के द्वारा गुरुवार को पिठोरिया साप्ताहिक एवं दैनिक हाट स्थल पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था भीषण गर्मी को देखते हुए की गई है ताकि राहगीर अपनी प्यास बुझा सके।
गौरतलब है कि सप्ताहिक हाट गुरुवार और रविवार को लगती है। राजकीयकृत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय एवं बैंक परिसर होने के कारण इस स्थल पर लोगों की भीड़ बनी रहती है।
उद्घाटन के अवसर पर गांव के इस प्रबुद्ध नागरिक अनिल कुमार केसरी, अमित वर्मा, एसके केसरी, राजेश साहू एवं अन्य उपस्थित थे। थाना प्रभारी की इस पहल का ग्रामीणों ने सराहना किया है।

