Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूषण अवॉर्ड समारोह में 13 की लू से मौत, 18 का इलाज जारी, घंटों धूप में रहने से घटना
    Headlines

    भूषण अवॉर्ड समारोह में 13 की लू से मौत, 18 का इलाज जारी, घंटों धूप में रहने से घटना

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को महाराष्ट्र भूषण इवेंट में हीटस्ट्रोक के चलते 13 लोगों की मौत हो गई. 18 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मरने वालों में 8 महिलाएं हैं, इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं. नवी मुंबई के खारघर के डेढ़ सौ एकड़ के एक बड़े मैदान में सुबह 11.30 बजे से 1 बजे तक यह कार्यक्रम चला. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री था. इस इवेंट में गृहमंत्री अमित शाह ने समाजसेवी दत्तात्रेय नारायण को अवॉर्ड दिया. इवेंट में 7 लाख समर्थक शामिल हुए थे. सभी लोग कार्यक्रम देख और सुन सकें, इसके लिए मैदान में ऑडियो और वीडियो फैसिलिटी का पूरा प्रबंध किया गया था, लेकिन लोगों के बैठने के लिए जो व्यवस्था की गई थी, उसके ऊपर कोई शेड नहीं लगाया गया था. इवेंट में धूप और गर्मी से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई.

     

     

    मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा का ऐलान

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लू के चलते अस्पताल में भर्ती हुए लोगों से मिलने गए. अस्पताल से बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया को बताया कि इवेंट में 7-8 लोगों की जान गई है, जबकि 50 लोगों को लू लगने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था. इनमें से 24 लोगों का इलाज जारी है, बाकी लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया. फडणवीस ने ट्वीट किया कि सरकार इन सभी लोगों के इलाज का पूरा खर्चा उठाएगी. उन्होंने लिखा कि यह बहुत दुख की बात है कि महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड समारोह में भाग लेने वाले कुछ सदस्यों की लू लगने से मौत हो गई. हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं.

     

     

     

    उद्धव ठाकरे और अजित पवार ने घटना की जांच की मांग की

    पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने ट्रीटमेंट ले रहे लोगों से मुलाकात की है, 4-5 लोगों से बात की है. दो लोग गंभीर हालत में हैं. इवेंट ठीक तरीके से प्लान नहीं किया गया था. इसकी जांच कौन करेगा? एनसीपी नेता अजित पवार ने अस्पताल जाकर पीडि़तों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि अस्पताल में हमने देखा एक पेशेंट वेंटिलेटर पर है, उसकी हालत गंभीर है. बाकी लोगों ने हमसे बात की. यह बहुत ही गंभीर हादसा था, इसकी जांच की जानी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleTMC नेता मुकुल रॉय हुए लापता, बेटे ने किया दावा, दिल्ली के लिए हुए थे रवाना
    Next Article शाही ईदगाह और कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

    Related Posts

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    July 15, 2026

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 15, 2026

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

    बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

    विद्यालयों में स्वच्छता कार्यशाला, बच्चों को डेंगू व मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.