Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » TMC नेता मुकुल रॉय हुए लापता, बेटे ने किया दावा, दिल्ली के लिए हुए थे रवाना
    Headlines

    TMC नेता मुकुल रॉय हुए लापता, बेटे ने किया दावा, दिल्ली के लिए हुए थे रवाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  :  तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय लापता बताए जा रहे हैं. उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने दावा किया कि सोमवार की शाम को उनके पिता को कोलकाता से दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट लेनी थी. फ्लाइट रात को 9 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंच गई. लेकिन उनके पिता का कुछ भी पता नहीं चला. पूर्व रेल मंत्री के बेटे शुभ्रांशु ने बताया कि उनके पिता का सोमवार देर शाम से कुछ भी पता नहीं लग रहा है और वह लापता हैं. टीएमसी नेता शुभ्रांशु ने कहा कि अब तक मैं अपने पिता से संपर्क करने में असमर्थ हूं. वह लापता हो गए हैं.

     

     

    मीडिया रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रविवार को पिता-पुत्र के बीच बहस की भी बात सामने आई है. पत्नी के निधन के बाद से मुकुल रॉय स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से घिरे हुए हैं. बीते फरवरी महीने में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुभ्रांशु ने यह भी दावा किया कि परिवार के लोगों ने एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है.

     

     

    पिछले करीब डेढ़ साल पहले भाजपा से टीएमसी में शामिल होने वाले मुकुल रॉय लगातार पब्लिक की नजरों से दूर थे. 2019 में बंगाल में भाजपा को लोकसभा की 40 में से 18 सीटें मिलने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है. 2021 के विधानसभा चुनाव में वह कृष्णानगर उत्तर सीट से विधायक चुने गए. लेकिन भाजपा चुनाव हार गई. इसके बाद उन्होंने फिर टीएमसी का दामन थाम लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेह व्यापार में रंगे हाथ पकड़ी गई फीमेल कास्टिंग डायरेक्टर
    Next Article भूषण अवॉर्ड समारोह में 13 की लू से मौत, 18 का इलाज जारी, घंटों धूप में रहने से घटना

    Related Posts

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    July 15, 2026

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.