कनीय अभियंता कुंदन दास ने कहा कि हमारे ऊपर लगाए गए आरोप झूठा है
संतोष कुमार के साथ निजाम खान की रिपोर्ट
जामताड़ा: नाला प्रखंड के कनीय अभियंता कुंदन दास पर प्रमुख तथा उपप्रमुख ने पशु शेड व पॉल्ट्री फार्म निर्माण में गड़बड़ी सहित अनुचित पेमेंट तथा भुगतान में गड़बड़ी जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं| इस आरोप को खारिज करते हुए कनीय अभियंता कुंदन दास ने कहा कि हमारे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे ,बेबुनियाद ,निराधार है| इसमें कोई सत्यता नहीं है |हम पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है|

