Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक बार फिर हिंसा, लोकल ट्रेन सेवाएं हुईं ठप
    Breaking News Headlines

    पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक बार फिर हिंसा, लोकल ट्रेन सेवाएं हुईं ठप

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हुगली. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में हुगली जिले में सोमवार शाम को एक बार फिर पथराव की घटना की जानकारी मिली. इसके बाद रेलवे ने रिशरा रेलवे स्टेशन से चलने वालीं और आने वालीं सभी स्थानीय और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित करने का फैसला किया है. ईस्टर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मिरोन के मुताबिक, रिशरा रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना हुई. उन्होंने कहा, “आम लोगों की सुरक्षा के लिए हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सभी लोकल और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है.”

     

     

    हुगली जिले के रिशरा जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. इसके चलते हावड़ा-बर्दवान मेन लाइन पर ट्रेनें रुकी हुई हैं. पथराव की खबर सामने आने के बाद मेन लाइन पर ट्रेनें रोक दी गई हैं. भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं. रिशरा के सुभाषनगर हाउसिंग सोसायटी में हिंसा की खबर सामने आई है. लोकल ट्रेन के साथ ही बाघ एक्सप्रेस भी रुकी हुई है.

     

    सूत्रों के मुताबिक, किसी भी अप्रिय घटना या हिंसा को रोकने के लिए इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है. रविवार को हुगली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शोभा यात्रा के दौरान हुई झड़पों के एक दिन बाद पत्थरबाजी की यह घटना सामने आई है. राज्य सरकार ने बाद में निषेधाज्ञा जारी की और जिले भर में इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया. वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार शाम पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार से बात कर हुगली व हावड़ा जिलों में हुई हिंसा की जानकारी ली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका का खुलासा: अब उन लोगों के साथ काम नहीं करेंगी जिन्हें वो पसंद नहीं करती
    Next Article चीन ने नक्शा जारी कर अरुणाचल के 11 जगहों के नए नाम जारी किए, जताया अपना दावा

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.