Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए
    सरकार का ध्यान एक महत्वपूर्ण विषय की ओर आकृष्ट कराया।श्री महतो ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बॉबी मुख्य नहर के कि0मी0 7.03 से कि0मी0 10.23 के बीच विगत 9 वर्षों से निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण लगभग 65 कि0मी0 लम्बे नहर से किसानों को उपलब्ध सिंचाई की सुविधा नहीं हो पा रही है।

     

     

     

    इस नहर के एक भाग का निर्माण कार्य M/S SEW Infrastructure Ltd. को वर्ष 2013-14 में रू0 85.00 करोड़ हेतु आवंटित किया गया था जिसे दो वर्ष में पूरा करना था। परंतु 9 वर्ष बीत जाने के बाद अब तक मात्र 50 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है तथा संबंधित के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उक्त संबंध में मुख्य अभियंता चांडिल काम्पलेक्स जमशेदपुर के द्वारा मार्च 2022 में की गई अनुशंसा के आलोक में कार्य के संवेदक को जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पत्रांक 269, दिनांक 23.06.2022 द्वारा उक्त एजेंसी को दिनांक 31.03.2023 तक समय की वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गई है। जबकि SBD इकरारनामा के प्रावधानों के अनुसार इस कार्य के इकरारनामा को विखंडित कर जमानत की राशि जब्त करने की कार्रवाई होनी चाहिए थी। जल संसाधन विभाग, झारखण्ड द्वारा समय वृद्धि की स्वीकृति के उपरांत संवेदक को Escalation मद में बड़ी राशि का भुगतान कर कथित रूप से सरकारी राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है। विदित है कि समय की वृद्धि होने के बाद भी उक्त संवेदक द्वारा कार्य को पूरा नहीं किया गया है।

     

     

    अतः जल शक्ति मंत्रालय किसानों की कठिनाईयों को देखते हुए उक्त कार्य को अविलंब पूरा कराए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन जमशेदपुर में दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCIL) के विस्तार परियोजना के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में शामिल हुए
    Next Article आईपीएल: चेन्नई का खुला खाता, लखनऊ को 12 रन से हराया; मोईन अली ने लिए चार विकेट

    Related Posts

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.