Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद में कोयले के अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से चार की मौत, 6 घायल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    धनबाद में कोयले के अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से चार की मौत, 6 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    धनबाद  -:   झारखंड के धनबाद जिले के तेतुलमारी क्षेत्र में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की खदान में कोयले के अवैध खनन के दौरान खदान धंसने के कारण 4 लोगों की दबकर मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुई है. आसपास के स्थानीय लोग सैकड़ों की संख्या में बीसीसीएल की खदान से अवैध कोयला निकाल रहे थे. तभी अचानक से खदान का ऊपरी हिस्सा गिर गया. इससे बड़ी संख्या में लोग पत्थर वाले कोयले के मलबे के अंदर ही दब गए.

     

     

     

    पुलिस को पता न चल पाए इसलिए ग्रामीणों ने ही दबे हुए लोगों को देर तक मलबे से निकालते रहे. इस दौरान 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कई लोग इस घटना के दौरान घायल हो गए. अवैध खनन के दौरान बड़ी संख्या में कोयले से लदे बोरे भी बरामद किए गए हैं. हालांकि कोयला कंपनी के अधिकारी व लोकल थाना प्रभारी ने इस तरह की घटना होने से इनकार किया है.

     

     

     

    वहीं कोयले की खदान में 4 लोगों की मौत का मामला विधानसभा में भी गूंजा. विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान इसी इलाके से आने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सदन को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गुरुवार को तड़के अवैध खनन में 4 ग्रामीणों की मौत हो गई. कम से कम आधा दर्जन लोग घायल हो गए. साथ ही विधायक महतो ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा देने की भी मांग की है. वहीं इस मामले पर सदन के अंदर बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने अवैध खनन के दौरान लोगों की जान जाने पर सरकार को घेरा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनकी शख्स ने चाकू से किया पड़ोसियों पर हमला, चार की मौत, एक घायल
    Next Article केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4 प्रतिशत वृद्धि, उज्जवला सिलेंडर पर सब्सिडी एक साल और बढ़ाई

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.