Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4 प्रतिशत वृद्धि, उज्जवला सिलेंडर पर सब्सिडी एक साल और बढ़ाई
    Breaking News

    केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4 प्रतिशत वृद्धि, उज्जवला सिलेंडर पर सब्सिडी एक साल और बढ़ाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. केंद्र सरकार ने अपने एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है. इस बढ़ोत्तरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का डीए और डीआर 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है. महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में आज की गई वृद्धि 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगी. इससे सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रूपए का वित्तीय भार पडेगा.

     

     

     

    केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए एवं डीआर में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बदलाव होता है. महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत पेंशनर्स के लिए है. आज घोषित बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगी. इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था. जो बढ़कर 42 प्रतिशत कर दिया गया है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए एवं डीआर में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बदलाव होता है. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने उज्जवला सिलेंडर की लाभार्थी गृहणियों को राहत दते हुए सिलेंडर पर सब्सिडी एक साल के लिए और बढ़ा दी है. देश के 9.60 करोड लाभार्थी को एक साल के लिए 200 रुपये प्रति सिलेंडर का लाभ मिलेगा.

     

     

    गौरतलब है कि हाल ही में, केंद्र ने 18 महीने के डीए बकाया पर एक स्पष्टीकरण जारी किया और कहा था कि कर्मचारियों के 18 महीने के महंगाई भत्ते के बकाया को जारी नहीं किया जाएगा. इसे कोविड महामारी के दौरान रोक दिया गया था. केंद्र ने 2020 में कोरोना महामारी को देखते हुए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की तीन किस्तों को रोक दिया था. इस समय से, केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित बकाया पर अपडेट का इंतजार कर रहे थे. इस रोक से केंद्रीय कर्मचारियों को 34 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद में कोयले के अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से चार की मौत, 6 घायल
    Next Article कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर किया जोरदार विरोध

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.