Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सनकी शख्स ने चाकू से किया पड़ोसियों पर हमला, चार की मौत, एक घायल
    Breaking News Headlines अपराध

    सनकी शख्स ने चाकू से किया पड़ोसियों पर हमला, चार की मौत, एक घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र के मुंबई के ग्रांट रोड में एक इमारत में एक सनकी शख्स ने पांच लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे एक आदमी एक बिल्डिंग में चाकू हाथ में ले कर कई लोगों पर हमला कर रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले आरोपी की फैमिली उसको छोड़ कर चली गई थी. आरोपी को लगता था कि पड़ोसियों को वजह से यह सब हुआ है.

     

     

     

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसी गुस्से में हमलावर ने अपने पड़ोसियों पर हमला किया है. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. जिस इमारत में ये वारदात हुई, पुलिस ने उस पूरी मंजिल को सील कर कर दिया है. ये घटना ग्रांट रोड पर पार्वती मेंशन में हुई. बताया गया कि मानसिक रूप से परेशान शख्स ने शुक्रवार को अपने पड़ोसी परिवारों के पांच लोगों पर हमला कर दिया. घायलों को गिरगाम के एक निजी अस्पताल और नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान जयेंद्र और नीला मिस्त्री और दो अन्य महिलाओं की मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा था.

     

     

     

    बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद आरोपी ने खुद को बिल्डिंग के एक कमरे में बंद कर लिया. पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उसने बाहर आने से इनकार कर दिया. लेकिन जब उन्होंने दरवाजा तोडऩे और उसे मारने की धमकी दी, तो वह बाहर आ गया. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि वह मानसिक रूप से परेशान दिख रहा था, लेकिन उसका कोई इलाज नहीं चल रहा था. आरोपी के खिलाफ डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की गई और जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहले टी-20 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
    Next Article धनबाद में कोयले के अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से चार की मौत, 6 घायल

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.