Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंटरनेशनल कोर्ट से राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट को रूस ने कहा टॉयलेट पेपर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इंटरनेशनल कोर्ट से राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट को रूस ने कहा टॉयलेट पेपर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मॉस्को  -:  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए इंटरनेशनल कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट का मजाक उड़ाते हुए रूस ने इसे टॉयलेट पेपर बताया है. रूस ने पूरी दुनिया के सामने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के फैसले को शून्य बताया है, क्योंकि मॉस्को हेग स्थित अदालत के अधिकार क्षेत्र को मान्यता नहीं देता है. रूस के शीर्ष पद के अधिकारी इस फैसले से बेहद नाराज हैं, वहीं पुतिन के आलोचकों ने इस कदम की सराहना की.

     

     

     

     

    रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया से कहा कि रूस, कई अन्य देशों की तरह, इस अदालत के अधिकार क्षेत्र को मान्यता नहीं देता है. रूस आईसीसी का सदस्य भी नहीं है, इसलिए कानूनी दृष्टिकोण से, इस अदालत के फैसले शून्य हैं. रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के फ़ैसलों का रूस के लिए कोई मतलब नहीं है. विपक्षी मिखाइल खोडोरकोवस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि व्लादिमीर को उनकी गिरफ्तारी पर बधाई! यह सिर्फ पहला कदम है. विपक्षी राजनेता अलेक्सी नवलनी के सहयोगी व्लादिमीर मिलोव ने ट्वीट कर लिखा कि उसे जेल में बंद करो.

     

     

     

    वहीं इंटरनेशनल कोर्ट ने पुतिन पर वॉर क्राइम जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही रूसी राष्ट्रपति पर यूक्रेनी बच्चों को अवैध तरीके से जबरन रूस ले जाने का भी आरोप है. इसने कहा है कि ये अपराध 24 फरवरी 2022 से जब रूस ने यूक्रेन में पूरी तरह से घुसपैठ शुरू कर दी तब किए गए हैं. हालांकि मॉस्को ने घुसपैठ सहित सभी वॉर क्राइम के आरोपों को खारिज किया है. आईसीसी ने पुतिन पर बच्चों के निर्वासन में शामिल होने का आरोप लगाया है और कहा है कि उसके पास यह मानने के लिए उचित आधार हैं कि उन्होंने सीधे तौर पर इन कृत्यों को अंजाम दिया, साथ ही साथ दूसरों की इसमें मदद भी की. अदालत ने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति बच्चों को निर्वासित करने वाले अन्य लोगों को रोकने के लिए अपने अधिकारों का प्रयोग करने में विफल रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआगामी चुनाव में अशोक गहलोत ही होंगे कांग्रेस पार्टी का चेहरा
    Next Article जामताड़ा झारखंड का पहला जिला जहां सभी पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय अधिष्ठापित करने की क्रांति आई

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.