Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीएमओ ने औचक निरीक्षण कर 18 क्विंटल कोयला किया जब्त।
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    डीएमओ ने औचक निरीक्षण कर 18 क्विंटल कोयला किया जब्त।

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    डीएमओ ने औचक निरीक्षण कर 18 क्विंटल कोयला किया जब्त।

    संतोष कुमार , नाला।

    डीएमओ दिलीप कुमार ने नाला थाना क्षेत्र से अवैध रूप से ले जा रहे 18 क्विंटल कोयला को जब्त किया। जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं नाला थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश उरांव के संयुक्त छापेमारी में यह कोयला पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार नाला थाना क्षेत्र के देवलकुंडा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास अगले सुबह करीब 7:30 बजे साइकिल से कोयला उतारते देखा गया , फलस्वरूप जैसे ही पदाधिकारी एवं पुलिस बल उक्त स्थान पर पहुंचा तो घटनास्थल से कोयला कारोबारी कोयला छोड़ सामने स्थित झाड़ी की ओर भागने में सफल रहा ।

     

     

     

    ज्ञात हो कि 4 साइकिल में लगभग 8 से 10 क्विंटल कोयला अवैध रूप से साइकिल चालक बेचने के उद्देश्य से यह कोयला ले जा रहा था। वही डीएमओ के द्वारा भालजुड़िया –डीवीसी पाड़ा–कास्ता के बीच साइकिल से कोयला लादकर ले जाते देखा गया, फलस्वरूप वहीं पर साइकिल समेत लगभग 8 क्विंटल कोयला को भी जप्त कर लिया गया। परंतु कोयला कारोबारी साइकिल एवं कोयला को छोड़कर भागने में सफल रहा। जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार के लिखित आवेदन पर नाला थाना के कांड संख्या 19/23 अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ दर्ज किया गया। नाला थाना में जब्द किया गया कोयला एवं साइकिल को सुरक्षित रखा गया है। मालूम हो कि नाला थाना क्षेत्र में स्थित कास्ता , पलास्थली, सुल्तानपुर आदि क्षेत्र ईसीएल के बंद खदान क्षेत्र में कोयले का अवैध तरीके से उत्खनन एवं परिवहन का लुका छुपी खेल चलता ही रहता है। क्षेत्र अंतर्गत विषय चर्चा में है कि बैलगाड़ी तथा मोटरसाइकिल से भी कोयला का वाहन किया जाता है जिससे राजस्व का भारी नुकसान होता है।

     

     

     

    वन विभाग, खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा छापेमारी संघन जांच एवं कुंआनुमा खदान खदान को बार-बार मिट्टी से ढक दिया जाता है परंतु पेशेवर कोयला तस्कर खदान को छोड़ने का नाम ही नहीं लेता है । यही कारण है कि मौका मिलते ही कोयला कारोबारियों के द्वारा अवैध उत्खनन एवं ढूलाई का कार्य को अपने तरीके से अंजाम दे दिया जाता है। साइकिल से ढूलाई करने वाले कोयला कारोबारी पर पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट हुआ है , यह बहुत ही अच्छी पहल है जिससे अवैध गतिविधियों पर रोक लग सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला बीआरसी में एफ एल एन 03 की तृतीय दिवस के  प्रशिक्षण का समापन हुआ।
    Next Article टाटानगर : रेलवे स्टेशन के समक्ष नुक्कड़ नाटक कर चलाया यातायात जागरूकता अभियान

    Related Posts

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.