Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना के सिकंदराबाद की मल्टीस्टोरी में लगी भीषण आग में झुलसकर 6 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    तेलंगाना के सिकंदराबाद की मल्टीस्टोरी में लगी भीषण आग में झुलसकर 6 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सिकंदराबाद. तेलंगाना के सिकंदराबाद में गुरुवार शाम को मल्टीस्टोरी रेजिडेंशिल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 13 लोग से गंभीर रूप से झुलस गए. झुलसने और दम घुटने के कारण इनमें से 6 की मौत हो गई. बाकी अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस हादसे में जान गंवाने वालों में 4 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं. बताया जा रहा है कि स्वप्नलोक रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स बहुमंजिला है जिसमें यह सभी एक मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत थे. इसका दफ्तर इस कॉम्प्लेक्स में स्थित है.

     

    इस घटना के बारे में हैदाबाद नॉर्थ जोन की डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया कि जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा, हालांकि संभावना है कि दम घुटने की वजह से इन लोगों की मौत हुई हो. पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमें सूचना मिली कि 6 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है. अधिकारी के अनुसार 13 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिसमें से 6 की जान जा चुकी है. बताया जाता है कि जब 6 लोगों को बाहर निकाला गया तो वह गंभीर हालत में थे. वहीं 7 लोगों को बचाया जा चुका है. इन सभी को एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. बाकी घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है. सभी पीडि़त तेलंगाना के वारंगल और खम्मम जिलों के रहने वाले हैं.

     

    जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब कॉम्प्लेक्स में लगी. इस रेजिडेंशिल कॉम्प्लेक्स में कई कार्यालय हैं. इसमें लगी आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल के 6 वाहनों को रवाना किया गया था. वहीं 10 से अधिक अग्निशमन वाहनों मौके पर भेजे गए थे. यह पूरा कॉम्प्लेक्स 8 मंजिला है. इसकी एक मंजिल से बड़ी लपटें निकल रही थीं और देखते-देखते यह तेज हो गईं थीं. धुएं की वजह से अंदर फंसे लोगों का दम घुट गया होगा.

     

    अधिकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. इस आग में फंसे एक पीडि़त ने बाहर निकलने पर बताया कि 5वें फ्लोर पर करीब 10 लोग फंसे हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के मंत्री तालासनी श्रीनिवास यादव भी मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए लोह की रॉड से दीवार को तोड़ा गया और एक कमरे में फंसे 5-6 लोगों को बाहर निकाला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व अग्निवीरों को केंद्र का तोहफा, अब CISF में 10 प्रतिशत कोटा रिजर्व, उम्र सीमा में भी छूट
    Next Article आगमी चुनाव राज्य की नहीं बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान की लड़ाई: स्मृति ईरानी

    Related Posts

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    June 9, 2026

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    June 9, 2026

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी के नामांकन पर आपत्ति, फैसला कल सुबह 11 बजे

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.