Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में एक दिन में आये कोरोना संक्रमण के 754 नए मामले, केंद्र ने छह राज्यों को लिखी चिट्ठी
    Breaking News Headlines

    देश में एक दिन में आये कोरोना संक्रमण के 754 नए मामले, केंद्र ने छह राज्यों को लिखी चिट्ठी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने छह राज्यों को पत्र लिखकर वायरल इंफेक्शन के चलते मामलों में अचानक आई बढ़ोतरी को रोकने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक राज्यों से टेस्टिंग, ट्रीटिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन पर जोर देने के निर्देश दिए हैं. पत्र में कहा गया है कि ये ऐसे कुछ राज्य हैं जहां अधिक संख्या में मामले दर्ज किए जा रहे हैं जिनमें स्थानीय तौर पर संक्रमण फैलने का संकेत मिल रहा है और संक्रमण को रोकने के लिए जोखिम का आकलन कर और महामारी के खिलाफ लड़ाई में अब तक मिली सफलता को खोए बिना उसके अनुसार उपायों का पालन करने की जरूरत है.

     

    पत्र में कहा गया है कि यह अहम है कि राज्य को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए और संक्रमण के उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए चिंता की स्थिति पैदा होने से पहले कार्रवाई करनी चाहिए. मंत्रालय ने पत्र में राज्यों को सूक्ष्म स्तर (जिला और कस्बों) पर कोविड की स्थिति की जांच करने और कोविड-19 के त्वरित और प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक उपायों के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है. देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 754 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,92,710 हो गई है. देश में करीब चार महीने बाद संक्रमण के 700 से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,623 पर पहुंच गई है. देश में पिछले साल 12 नवंबर को संक्रमण के 734 दैनिक मामले सामने आए थे.

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,790 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार भारत में अभी तक कुल 4,41,57,297 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिगरेट पीती दिखीं अनन्या पांडेय, वायरल हुई फोटो
    Next Article पूर्व अग्निवीरों को केंद्र का तोहफा, अब CISF में 10 प्रतिशत कोटा रिजर्व, उम्र सीमा में भी छूट

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.