Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बढ़ती गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
    Breaking News Headlines झारखंड

    बढ़ती गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली  -:  देश में एक बार फिर मौसम के मिजाज में परिवर्तन दिखाई दे रहा है. कई राज्यों में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है. इस वर्ष फरवरी के आखिरी हफ्ते से ही कई राज्यों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. तेज धूप के साथ ही बढ़ता तापमान इस बात का अहसास कराने लगा है कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली सहित कई राज्यों में आंधी तूफान और बारिश की संभावना है.

     

     

     

    मौसत विभाग ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई सहित कई राज्यों में आज से बारिश शुरू हो जाएगी. बारिश होने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले चार से पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना के साथ ही आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने देश भर के मौसम के लिए एक मैप जारी किया है. मौसम विभाग द्वारा जारी इस मैप में देखा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत उत्तर-पूर्व के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट है.

     

     

     

    मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम के आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश के आंतरिक भाग में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और आंधी या ओलावृष्टि होने की संभावना है. इसके अलावा 16 से 20 मार्च के दौरान पूर्वी भारत में और 17 से 19 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर पश्चिमी भारत में भी व्यापक रूप से बारिश की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने 17 मार्च को मुंबई में बारिश या गरज के साथ छींटे पडऩे का अनुमान जताया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरुणाचल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का हेलीकॉप्टर, पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू
    Next Article सांसद किरण खेर के बिगड़े बोल, कहा- जो मुझे वोट न दें, उनको छित्तर फेरने चाहिए

    Related Posts

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    November 13, 2026

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    November 13, 2026

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    संस्था ‘यात्रा’ ने 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे छठ पूजा के सूप एवं पूजन सामग्री

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.