Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सनकी सांड की मौत, हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा कारणों का खुलासा,सनकी सांड ने दो लोगों की ली थी जान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    सनकी सांड की मौत, हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा कारणों का खुलासा,सनकी सांड ने दो लोगों की ली थी जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची में दो लोगों की जान लेने वाला सांढ़ खुद अपनी मौत मारा गया, इस कारण हिंसक हुआ था सांढ़, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

     

    जमशेदपुर में दो लोगों को मारने वाले सांढ़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को उठाया था, जिन्हें पूछताछ के बाद फिलहाल छोड़ दिया गया है. लेकिन, पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर सांढ़ की मौत कैसे हुई.

     

    शुक्रवार तड़के साकची में सांढ़ ने उत्पात मचाते हुए दो व्यक्तियों पर हमला कर उनकी जान ले ली थी. सांढ़ को काबू करने के लिए टाटा स्टील जू के डॉक्टरों ने उसे डार्ट के जरिये क्विलाइजर का इंजेक्शन देकर बेहोश किया था, जिसके बाद उसे वाहन से कलियाडीह गौशाला पहुंचाया गया था.

     

    वहां देर रात 2 बजे के करीब सांढ़ की मौत हो गई. मामले को लेकर जिला पशुपालन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि देर रात चिकित्सकों की निगरानी में सांढ़ ने दम तोड़ा. मौत की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय टीम ने सांढ़ का पोस्टमॉर्टम किया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा. उन्होंने बताया कि आक्रोशित सांढ़ को शांत करने के लिए इंजेक्शन के माध्यम से दवा दी गई थी. होश में आने के बाद उसके तनाव में आ जाने के कारण भी उसकी मौत हुई हो सकती है.

     

    साकची में शुक्रवार की सुबह सांढ़ के हमले से अशोक अग्रवाल और राज किशोर की मौत हो गई थी. इधर सांढ़ को काबू में करने के लिए डॉक्टरों की टीम ने उसे इंजेक्शन दिया था पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. कहीं ऐसा तो नहीं कि सांढ़ को दिये जाने वाले इंजेक्शन की दवा का ओवरडोज हो गया या फिर किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई.वैसे मृत सांढ़ का पोस्टमॉर्टम करनेवाले चिकित्सकों ने बताया कि सांढ़ की मौत का वास्तविक कारण तो

     

    पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, किन्तु मृत्यु से पूर्व सांढ़ की उग्रता एवं अन्य बातों से लग रहा है कि उस पर रेबीज का असर हो गया था. हो सकता है कि पहले उसे कुत्ते या किसी और ऐसे जानवर ने काट लिया होगा जिसके असर से वह इस कदर आक्रामक और बेकाबू हो गया और दो लोगों की जान ले ली. हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि

     

    कोई नशीला पदार्थ खाने के बाद भी सांढ़ इस तरह की हरकत कर सकता है, लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ता काटने से रेबीज होने के कारण ही सांढ़ की यह स्थिति हुई..

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोलर बिजली से चलने वाला पूर्वोत्तर भारत का पहला गुरुद्वारा होगा साकची गुरुद्वारा साहिब
    Next Article सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद बिद्युत बरण महतो

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.