पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ को किया संबोधित, कहा- वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाएं होली
आज नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित अंतर्गत बूथ संख्या 111 व 112 में पूर्व मंत्री सह नाला विधानसभा के बरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमान सत्यानन्द झा “बाटुल” जी के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात का मासिक रेडियो प्रसारण जिसमें देश को अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा, मुझे वो दिन याद है, जब हमने ‘मन की बात’ में भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात की थी। तुरंत उस समय देश में एक लहर सी उठ गई भारतीय खेलों के जुड़ने की, इनमें रमने की, इन्हें सीखने की। मन की बात में जब भारतीय खिलौनों की बात हुई, तो देश के लोगों ने इसे हाथों-हाथ बढ़ावा दे दिया। अब तो भारतीय खिलौनों का इतना ज्यादा क्रेज हो गया है कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बहुत बढ़ रही है। उन्होंने कहा, जब हमने स्टोरी टेलिंग की भारतीय विधाओं पर बात की, तो उनकी प्रसिद्धि भी दूर-दूर तक पहुंच गई। लोग, ज्यादा से ज्यादा भारतीय स्टोरी टेलिंग की विधाओं की तरफ आकर्षित होने लगे।
उपस्थित:- कुंडहित ग्राम पंचायत के मुखिया बिमला हांसदा , जिला मीडिया सह प्रभारी कुन्दन गोस्वामी, मंडल महामंत्री प्रणव नायक, मंडल उपाध्यक्ष रोबी बादयकर, बबलू चोपदार, लालजी फौजदार, दशरथ धीवर, रामु मंडल, सुकू हाजरा, आदि

