Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार द्वारा कृषि कार्य को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, इसका लाभ उठाएं किसान – उप विकास आयुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सरकार द्वारा कृषि कार्य को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, इसका लाभ उठाएं किसान – उप विकास आयुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधी मैदान जामताड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय एग्रोटेक किसान मेला सह प्रदर्शनी 2023 का उप विकास आयुक्त एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया शुभारंभ

    सरकार द्वारा कृषि कार्य को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, इसका लाभ उठाएं किसान – उप विकास आयुक्त

    आज दिनांक 27.02.2023 को दो दिवसीय जिला एग्रोटेक किसान मेला सह प्रदर्शनी 2023 का आयोजन गांधी मैदान जामताड़ा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

    जिसमें जिले के विभिन्न विभागों यथा मत्स्य, कृषि, पशुपालन, गव्य विकास, भूमि संरक्षण, जेएसएलपीएस, जेटीडीएस एवं कृषि विज्ञान केंद्र सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों के द्वारा प्रदर्शनी हेतु अपने द्वारा उत्पादित प्रदर्शनी यथा सरसों, आलू, मिर्च, बंधागोभी, ओल, गेहूं, अदरक, बैगन, सेम, हल्दी, टमाटर, फूलगोभी, कद्दू, खीरा, करैला, भिंडी, स्ट्राबेरी, सूर्यमुखी, मसूर, गेंदा फूल, गुलाब, ग्लेडियोलस, मूंगा, कटहल, चना, लहसुन, फ्रेंचबीन, ब्रोकली, मशरूम, पपीता, मुर्गा देशी, बत्तख, खस्सी, शिमला मिर्च, मूली, गाजर, शलजम, ईख, प्याज, बेर आदि लगाए गए।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने कहा कि जिला स्तरीय एग्रोटेक किसान मेला सह प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कृषि के क्षेत्र में उन्नत तरीकों की जानकारी देना, सफल किसानों के अनुभव को साझा करना है ताकि किसान अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकें। किसान मेला के माध्यम से यहां पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं जिसमे कृषि संबंधित विषयों की जानकारी दी जा रही है आप सभी किसानों को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कृषि कार्य को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। जब किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगा।

    वहीं इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों के संग स्टॉल का भी निरीक्षण किया।

    इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।

    इस मौके पर माननीय विधायक प्रतिनिधि नाला श्री परेश यादव, प्रखंड प्रमुख फतेहपुर श्री अरविंद मुर्मू, जिला कृषि पदाधिकारी श्री रंजीत मंडल, जिला गव्य विकास पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह, भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री रिजवान अंसारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ के साथ इज्तिमा का हुआ समापन
    Next Article जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.