Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना गोलीकांड में दो युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर और गोदाम
    Breaking News Headlines बिहार

    पटना गोलीकांड में दो युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर और गोदाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    पटना.-:  बिहार की राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान दो गुटों में हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के गौतम कुमार और रौशन कुमार नामक युवक की हुई मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया. घटना से गुस्साए आक्रोशित ग्रामीणों ने जहां आरोपी उमेश राय के घर पर जमकर पथराव कर दिया. इसके अलावा उमेश राय के घर, सामुदायिक भवन, आईटीआई सेंटर और गोदाम को भी आग के हवाले कर दिया.  बताया जा रहा है कि इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने उमेश राय की आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ों में भी आग लगा दी. घटना के बाद विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बवाल कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ दिया. बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

     

     

     

    हालांकि तब तक करोड़ों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. गौरतलब है कि व्यामशाला की जमीन को लेकर उमेश राय और चंद्रिका राय का लंबे समय से विवाद चल रहा था. विवाद के क्रम में ही गाड़ी पार्किंग को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना हो गई, जिसमें गोली लगने से चंद्रिका राय के संबंधी गौतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

     

     

     

     

     

    वहीं गंभीर रूप से घायल रौशन कुमार की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई. तीन अन्य घायलों नागेंद्र राय, चनारिक राय और मुनारिक राय का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. घटना को लेकर गांव में भारी तनाव का माहौल कायम है. भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रही है. बताया जा रहा है कि इस विवाद के दौरान करीब 43 राउंड फायरिंग हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान,
    Next Article कोयला घोटाला: ईडी ने अधिकारियों सहित दो कांग्रेस विधायकों के ठिकानों पर मारी रेड

    Related Posts

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    October 17, 2026

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    October 17, 2026

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.