Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला का समापन,25 बच्चे पुरस्कृत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा साहित्य

    तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला का समापन,25 बच्चे पुरस्कृत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला का समापन,25 बच्चे पुरस्कृत

    इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास : डी इ ओ निर्मला बरेलीया

    कार्यक्रम के तीसरे व समापन के दिन 58 विज्ञान प्रदर्शित किए गया.
    नन्हें वैज्ञानिकौ ने बनाये नए और अद्भुत मॉडल.

    कार्यक्रम में 300 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिए.

    भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित व संस्था लिटिल ड्रॉप्स द्वारा आयोजित उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर में तीन दिवसीय विज्ञान जागरुकता मेला के तीसरे और अंतिम दिन नन्हें वैज्ञानिकों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किया.
    बच्चों ने 58 प्रकार के मॉडल को प्रदर्शित किया.

    सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया.

    इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलीया, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, चमकता आइना के संपादक जय प्रकाश राय उपस्थित थे. । संस्था लिटिल ड्रॉप्स एवमं विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी अतिथियों को तुलसी पौधा, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर विद्यालय में उनका स्वागत किया।
    इस अवसर पर अतिथियों में श्रीमती बरेलीया ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास होता है. संजय कुमार मिश्रा ने कहा की बच्चों के उत्साह को बढ़ाना और उनको सही रास्ते पर आगे लें जाना हमसभी का कर्तव्य है.
    श्री राय ने बताया की कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के बच्चों के आपस में मिलने से जानकारी बहुत बढ़ती है.

    श्रीमती उमा पाण्डेय ने कहा की आपके उत्साह देखकर बचपना याद आ गया,
    डॉ अंजलि कुमारी ने विज्ञान के महत्त्व को विस्तार से बताया.
    इस कार्यक्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर, सेंटर प्वाइंट स्कूल लक्ष्मी नगर ,ईस्ट प्वाइंट स्कूल लक्ष्मी नगर, मध्य एवं सामुदायिक विद्यालय लक्ष्मी नगर, एम एस आंध्रा क्लब टिनप्लेट ,खालसा विद्यालय बर्मामाइंस ,फाउंड्री यूनियन विद्यालय, एम एस आमदा बस्ती एवं हरिजन मध्य विद्यालय जोजोबेड़ा के बच्चों ने भाग लिया.

    जिसमें 300 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया।
    कार्यक्रम का संचालन डॉ अनीता शर्मा ने किया। बच्चों को प्रिया कुमारी सिंह, वंदना कुमारी, डॉ अंजलि कुमारी, श्रीमती उमा पाण्डेय, संस्था लिटिल ड्रॉप्स के सचिव जीवन कुमार ने बच्चों को सही और गलत समाचार की सही जानकरी के विषय में बताया.
    साथ ही सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया, सभी भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया.

    इस कार्यक्रम में प्रिया कुमारी सिंह,डॉ अनिता शर्मा ,उपेंद्र कुमार, लिटिल ड्रॉप्स संस्था के जीवन कुमार, दीपक कुमार, रौशन कुमार तथा विद्यालय के अन्य शशि चौबे, संध्या कुमारी, पुष्पांजलि हेमब्रोम, कमला कुमारी, राजीव घटवारी, पीटर प्रकाश कच्छप, भागीरथी सोरेन, जोबा मुर्मू, डॉ अंजलि कुमारी शिक्षको ने सहयोग दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शर्मा ने सेंट्रल ट्रांसपोर्ट पर लगाया गंभीर आरोप
    Next Article सरकार नही चाहती है की शिवरात्रि के दिन किसी भी प्रकार का शोभा यात्रा निकले: अभय सिंह

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.