Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नशा के बढ़ते कारोबार के खिलाफ दीनदयाल सेवा संघ और संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ कल करेगी हल्ला बोल कार्यक्रम, बारीडीह दुर्गापूजा मैदान से पैदल यात्रा निकालकर चलाएगी जागरूकता अभियान
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    नशा के बढ़ते कारोबार के खिलाफ दीनदयाल सेवा संघ और संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ कल करेगी हल्ला बोल कार्यक्रम, बारीडीह दुर्गापूजा मैदान से पैदल यात्रा निकालकर चलाएगी जागरूकता अभियान

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नशा के बढ़ते कारोबार के खिलाफ दीनदयाल सेवा संघ और संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ कल करेगी हल्ला बोल कार्यक्रम, बारीडीह दुर्गापूजा मैदान से पैदल यात्रा निकालकर चलाएगी जागरूकता अभियान

    जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में नशा का अवैध कारोबार चरम पर है। नशा के कारण शहर में अपराध का ग्राफ भी बढ़ रहा है। शहर की युवा पीढ़ी में तेजी से नशे की लत फैल रही है। वहीं 15 से 25 वर्ष के युवा वर्गों में नशे की लत तेजी से फैल रही है। यह नशा शराब या सिगरेट का नहीं है, बल्कि ब्राउन शुगर, गांजा, डेंडराइट और नशीली दवाओं का है। इस तरह के नशा करने की वजह से युवाओं की मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।

     

    युवाओं में नशे के दुष्प्रभाव को लेकर दीनदयाल सेवा संघ लगातार नशा विरोधी जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में, रविवार को दीनदयाल सेवा संघ एवं सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के संयुक्त तत्वावधान में बारीडीह दुर्गापूजा मैदान में संध्या 4 बजे हल्ला बोल कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान पैदल यात्रा सह जागरूकता मार्च के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव पर सचेत किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शनिवार को दीनदयाल सेवा संघ की महत्वपूर्ण बैठक गोलमुरी में सम्पन्न हुई।

     

     

    अध्यक्ष शशिकांत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संरक्षक शिवशंकर सिंह, महामंत्री सतीश मुखी, अंशुल कुमार एवं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार मुख्यरुप से शामिल हुए। बैठक में अभियान की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि पूरी दुनिया नशे की लत के खतरे का सामना कर रही है, जिसका व्यक्ति, परिवार और समाज के एक बड़े वर्ग पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि शहर में नशा के उपयोगकर्ता बढ़े हैं, जिनमें बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता वयस्क आयु वर्ग के हैं। लिहाजा हमें नशा मुक्त अभियान के उद्देश्य को लेकर लोगों तक पहुंचना होगा। उन्होंने रविवार को होने वाले नशा विरोधी अभियान में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने और मुहिम को बल देने की अपील की।

    इस अवसर पर कोशिश एक मुस्कान लाने की के सदस्य हन्नी परिहार, पप्पू कुमार, राजेश सिंह, पीयूष ईशु, राजा अग्रवाल, छविराज दहल, सुमित सिंह, भरत भूषण मिश्रा, कुणाल शर्मा, राकेश गिरी, संजू सिंह, सुबोध सिंह समेत अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article4 दिन, 10,800 Km से ज्‍यादा की यात्रा, 10 जनसभाएं शेड्यूल देख आपको होगा अपने पीएम पर नाज
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

    Related Posts

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    June 23, 2026

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.