Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आवासीय विद्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख लगाई फटकार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आवासीय विद्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख लगाई फटकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले यही मेरी सोच : मंगल कालिंदी

    आज पटमदा क्षेत्र के दौरे के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अनुसूचित जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय धुसरा,पटमदा में औचक निरिक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया .निरीक्षण के दौरान विधायक ने अलग-अलग कक्षा गृह जाकर स्कूली बच्चों से मुलाकात की उनका हालचाल जाना और स्वच्छता,पेयजल, भोजन और उन्हें मिल रही अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। पढ़ाई के विषय में चर्चा करते हुए किसी प्रकार की

     

     

     

     

    समस्या तो नहीं है इसकी भी जानकारी छात्रों से ली और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की भी बात कही. इस दौरान विधायक को छात्रों ने जानकारी दी कि उन्हें दोनों समय के खाने में चावल परोसा जाता है जिस पर विधायक ने शिक्षकों को फटकार लगाई और हर रोज रात को छात्रों को रोटी भी देने का निर्देश दिया.विधायक द्वारा विद्यालय में बच्चों को वितरित होने वाले भोजन के बारे में वास्तविकता को परखने के लिए स्वयं भोजन खाकर उसकी

     

     

     

    गुणवत्ता देखी।निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय फर्श पर गंदगी देखी उसको लेकर भी शिक्षकों को निर्देश दिया कि ऐसी लापरवाही दोबारा ना करें और साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें नहीं तो सभी पर कार्रवाई कराई जाएगी. मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास अधिकारी को भी विधायक ने निर्देश दिया कि समय-समय पर इस विद्यालय का निरीक्षण करते रहे ताकि यहां के बच्चों को किसी प्रकार की समस्या ना हो और उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ

     

     

     

     

    अच्छा भोजन भी उपलब्ध हो. इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि आज यहां का  निरीक्षण किया जहां कुछ खामियां पाए जाने पर शिक्षकों को फटकार लगाई और कुछ दिशा-निर्देश भी दिए हैं ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े. मेरी हमेशा से ही सोच रही है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा और हर एक वह सुविधा मिले जिनकी उन्हें जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के आन्दोलनरत सहिया के समर्थन में आजसू के पूर्व मंत्री ने उपायुक्त से मिल राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    Next Article चिलगु नेशनल हाइवे किनारे धू- धू जलकर एक हाइवा खाक

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.