Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर भारत को मिलेगी बारिश से निजात, तापमान में गिरावट आने के साथ चल सकती हैं तेज हवाएं
    Breaking News Headlines

    उत्तर भारत को मिलेगी बारिश से निजात, तापमान में गिरावट आने के साथ चल सकती हैं तेज हवाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में पिछले दो दिनों से जारी बारिश का दौर आज कम हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में बारिश में कमी आई है. जबकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालय के पहाड़ी इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है.

     

     

     

    मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की और छिटपुट बरसात के बाद आमतौर पर मौसम सूखा ही रहेगा. फिलहाल 1 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है.

     

     

     

    मौसम विभाग ने 1 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने और उसके बाद न्यूनतम तापमान के दो से चार डिग्री सेल्सियस बढऩे की भी संभावना जताई है. देश के पूर्वी हिस्सों में 1 फरवरी तक न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढऩे और उसके बाद गिरने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की आने की उम्मीद है.

     

     

     

    इस बीच, बंगाल की दक्षिण-पूवज़् खाड़ी और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और एक डिप्रेशन में केंद्रित हो गया है. मौसम विभाग ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा है कि इसके 1 फरवरी को श्रीलंका तट को पार करने की संभावना है. इसके कारण 1 और 2 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

     

     

     

     

    इसके अलावा कुछ जगहों पर भारी बरसात होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थुटुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, माइलादुथुराई जिलों और कराईकल इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज देश की महान आदिवासी परंपरा के गौरव का दिन है: पीएम मोदी
    Next Article पहाड़ों पर भारी हिमस्खलन से तबाही, कश्मीर में दो लड़कियां जिंदा दबीं, उत्तराखंड में भी बिगड़े हालात

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.