Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में 66वीं बैच के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों का दीक्षांत समारोह का किया गया आयोजन ।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में 66वीं बैच के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों का दीक्षांत समारोह का किया गया आयोजन ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    35 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों ने पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ

    चन्दन शर्मा (बिहार ब्यूरो)
    पटना ,बिहार :66वीं बैच के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों का बुधवार को राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। इसमें 26 पुरुष और 9 महिला प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक शामिल हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक, आर.एस. भट्टी रहे।इस दौरान उन्होंने 66वीं बैच के विभिन्न प्लाटूनों की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने के लिए कहा। समारोह के आयोजनकर्ता अपर पुलिस महानिदेशक सह बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक भृगु श्रीनिवासन ने पिछले एक वर्ष में ट्रेनिंग को लेकर किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने सभी ट्रेनी डीएसपी को लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।वहीं, पुलिस उप-महानिरीक्षक सह अकादमी के उप निदेशक श्री अरविंद कुमार गुप्ता ने सभी प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके अलावा पु०अ०नि०-2020 बैच के प्रशिक्षुओं ने यू०ए०सी०, मोटरसाइकिल प्रदर्शन से अपने शौर्य का परिचय दिया। वहीं, प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां उपस्थित वरीय पुलिस पदाधिकारियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक (प्रशासन) वीणा कुमारी, अपर पुलिस अधीक्षक स्मिता सुमन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुद्ध फैक्ट्री, राजगीर के महाप्रबंधक, सीआरपीएफ के वरीय
    पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन पुलिस अधीक्षक सह सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) सुशील कुमार ने दिया ।प्रशिक्षु डीएसपी कंचन को मिला मुख्यमंत्री का पिस्टल, तो प्रशिक्षु डीएसपी रौली को डीजीपी का रैतिक तलवार दीक्षांत परेड के बाद डीजीपी ने पुलिस उपाधीक्षकों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ट्रेनी डीएसपी कंचन राज को मुख्यमंत्री का पिस्टल, आउटडोर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रौली कुमारी को पुलिस महानिदेशक का रैतिक तलवार और अमृतांशु को सर्वश्रेष्ठ परेड कमांडर की ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान कंचन को अंतः विषय में सर्वोच्च अंक लाने के लिए पुलिस महानिदेशक का रैतिक बटन से भी सम्मानित किया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला एसपी ने जारी किया बयान, कहा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
    Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद SBI ने चुनावी बॉन्ड से जुड़ा सारा डेटा चुनाव आयोग को सौंपा

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.