साकची में CGPC कार्यालय के पास आग लगने से 5 बाइक जलकर राख
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत CGPC कार्यालय के समीप शनिवार को पांच बाईक जलकर स्वाहा हो गया. बाईक में आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है. आशंका जताई जा रही है कि CGPC कार्यालय के समीप झाड़ियों में सिगरेट पीकर किसी ने फेंक दिया और झाड़ियों में आग लग गई उसी आग की चपेट में आकर पांचो बाईक जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि सभी बाईक सवार टाटा स्टील के ठेका कर्मी हैं और CGPC कार्यालय के समीप बाईक खड़ी कर कंपनी के अंदर ड्यूटी करने गए थे.

इसी दौरान यह घटना घटी है. बाईक सवारों में शरत चंद्र महतो, सतीश कुमार, बी. सुधाकर राव और राजेश कुमार शामिल हैं जबकि एक बाईक सवार का नाम पता नहीं चल सका है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई. उधर सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

