
पटमदा के कासीडीह गांव से 47 वर्षीय रतन कुमार भक्त लापता, परिजन परेशान
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पटमदा
पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत शंकरदा पंचायत के कासीडीह गांव निवासी 47 वर्षीय रतन कुमार भक्त के लापता होने से परिवार के लोग चिंतित हैं। उनके पिता का नाम बंकिम चंद्र भक्त बताया गया है।
परिजनों के अनुसार, रतन कुमार भक्त के लापता होने के बाद से उनकी लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उनकी उम्र करीब 47 वर्ष और रंग गोरा है।
परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि रतन कुमार भक्त कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल मोबाइल नंबर 6204034681 पर संपर्क कर सूचना दें। परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है, ताकि उनकी तलाश में मदद मिल सके और उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।

