Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकी हमला में 41 किसानों की मौत, बुर्किना फासो में किसानों पर हमलावारों ने की अंधाधुंध फायरिंग
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    आतंकी हमला में 41 किसानों की मौत, बुर्किना फासो में किसानों पर हमलावारों ने की अंधाधुंध फायरिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    आतंकी हमला में 41 किसानों की मौत, बुर्किना फासो में किसानों पर हमलावारों ने की अंधाधुंध फायरिंग
    पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के बोउकल डु मौहौन क्षेत्र में किसानों पर कुछ हमलावरों ने हमला किया. इसमें करीब 41 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद से ही क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है. इस बात की जानकारी बोउकल डु मौहौन क्षेत्र के गवर्नर ने दी है.

    हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग

    गवर्नर बाबो पियरे बासिंगा ने हमले को कायरतापूर्ण और बर्बर बताया है. उन्होंने बयान में कहा कि हमला शाम करीब पांच बजे उस समय हुआ जब किसान मोहौन नदी के किनारे अपने खेतों में काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि चरमपंथियों का मुकाबला करने के लिए सुरक्षा कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ये हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उनके पास खतरनाक हथियार भी थे. हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी.

     

     

     

    28 अप्रैल को हुए हमले में 33 सैनिकों की मौत

    बुर्किना फासो में इससे पहले 28 अप्रैल को भी एक सैन्य टुकड़ी पर हमला हुआ था. इसमें 33 सैनिकों ने जान गवां दी थी जबकि, 12 घायल हो गए थे. बता दें, बुर्किना फासो उन पश्चिम अफ्रीकी देशों में से एक है जहां हिंसक इस्लामी विद्रोह से चल रहा है. पिछले आठ सालों में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ गई हैं और हजारों लोग मारे गए हैं और 2 मिलियन से अधिक नागरिक विस्थापित हुए हैं.

     

     

     

    दरअसल, देश में पिछले साल सेना ने दो बार तख्तापलट किया था. अब सेना की तरफ से धमकी दी जा रही है कि देश का नियंत्रण अपने पास ले लिया जाएगा. 2012 से इस क्षेत्र में लगभग हिंसा की घटनाएं देखी जा रही हैं. हिंसा बाद में पड़ोसी बुर्किना फासो और नाइजर में फैल गई और पूरे इलाके को अस्थिर कर दिया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIPL : ताश के पत्तों की तरह बिखर गई आरआर की पारी, बैंगलोर ने 112 रन से दी शिकस्त
    Next Article CM शिवराज ने कहा, MP को हम केरल स्टोरी नहीं बनने देगे

    Related Posts

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    July 1, 2026

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    एसएसपी को हटाकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश दे दिया है : कुलबिंदर

    देर से जागी व्यवस्था: जमशेदपुर कानून-व्यवस्था की बहाली और जनता का भरोसा

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    कल्पक्कम में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र: ऊर्जा क्रांति का नया अध्याय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.