Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का आदेश, सिर्फ जरूरी कामों के लिए लोगों को बाहर निकलने की इजाजत:उपायुक्त
    Breaking News Headlines झारखंड

    31 मार्च तक लॉकडाउन करने का आदेश, सिर्फ जरूरी कामों के लिए लोगों को बाहर निकलने की इजाजत:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 22, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    ■ *■ 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का आदेश, सिर्फ जरूरी कामों के लिए लोगों को बाहर निकलने की इजाजत:- उपायुक्त….*
    ======================
    *■ पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ऑटोरिक्शा या ई रिक्शा के परिचालन पर भी रोक:- उपायुक्त….*
    =====================
    *■ लोगों को घरों में ही रहना होगा,जरूरत की चीजों या सर्विस के लिए घर से एक वक्त में एक ही व्यक्ति बाहर निकले:- उपायुक्त….*
    ========================
    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए को 31 मार्च तक लाॅक डाउन करने का आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जाती हैं। सिर्फ जरूरत की चीजों या सर्विस के लिए घर से कोई भी व्यक्ति बाहर निकल सकते है। इसके साथ ही धारा 144 लागू पूर्ण रूप से लागू रहेगा। है सार्वजनिक जगहों पर 5 से ज्यादा लोग इक्ट्ठे नहीं हो सकते है। आदेश का पालन नहीं करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
    इसके अलावे रेस्टोरेंट्स और अन्य जरूरत की सुविधाओं को सिर्फ टेक अवे की परमिशन दी गई है जिसका मतलब ये कि इन जगहों से खाना लोग मंगवा सकते हैं या यहां से ले जा सकते हैं लेकिन यहां पहले की तरह बैठ कर खाना नहीं खा सकते। इमरजेंसी और लाॅ एंड ऑर्डर मेंटेन रखने के लिए जिन ऑफिसों को खोलने की जरूरत होगी उसे ही नोटिफाई कर खोला जायेगा।

    *■ इन सभी पर रहेगी पाबंदियां लागू….*
    पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह से बंद किया गया है। बसें, टैक्सियां और ऑटोरिक्शा या ई रिक्शा का परिचालन नही होगा।
    एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बर स्टैंड या स्पेसिफिक रूट जो डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट नोटिफाई करेंगे उस पर तय व्हीकल्स ही चलेंगे। जो भी लोग 9 मार्च या इसके बाद विदेशों से देवघर पहुंचे हैं उनको होम कोरंटाइन का सख्ती से पालन करना होगा। इसके लिए इन लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि ये खुद डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन को संपर्क करें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी तरह की इंटर स्टेट कमर्शियल ट्रांसपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है।
    *■ जरूरत के सामान की ये दुकानें जैसे-फूड शाॅप्स, ग्रोसरी, दूध, ब्रेड, फ्रूट, सब्जियां, डिपार्टमेंटल स्टोर और सुपरमार्केट्स खुले रहेंगे।*

    *■इन सभी पर नही रहेगी पाबंदी….*

    *1* बैंक और एटीएम खुले रहेंगे, इमरजेंसी, लाॅ एंड ऑर्डर से संबंधित सभी डिपार्टमेंट जैसे उपायुक्त कार्यालय, तहसील और बाकी आफिस….

    *2* पुलिस, हेल्थ, एमसी, फायर, डिफेंस इस्टेब्लिशमें, सेंट्रल पुलिस, पेरामिल्ट्री और एनडीआरफ…..

    *3* रेल और एयर ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिसिटी, वाटर और एमसी, टेलिकाॅम, इंटरनेट और केबल ऑपरेटर, पोस्टल सर्विसेज
    ई काॅमर्स और होम डिलिवरी…..

    *4* हाॅस्पिटल्स, कैमिस्ट, ऑप्टिकल स्टोर और फार्मा मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स
    पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस, ऑयल एजेंसियां और उनके गोदाम…..

    *5* प्राॅडक्शन एंड मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट्स खुल सकेंगी लेकिन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अनुमति के पश्चात….

    *■ लॉकडाउन प्रक्रिया…..*

    *●लॉकडाउन एक एमरजेंसी व्यवस्था है, जो एपिडेमिक या किसी आपदा के वक्त सरकारी तौर पर लागू होती है।*

    *●लॉकडाउन की स्थ‍िति में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है।* जीवन के लिए आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है।

    *●अगर किसी को दवा या अनाज की जरूरत है तो बाहर जा सकता है।* अस्पताल और बैंक के काम के लिए अनुमति मिल सकती है।

    *●छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल के काम से भी बाहर निकलने की अनुमति मिल सकती है।* अस्पताल, दवा दुकानों जैसी आवश्यक सेवाएं जारी रहती हैं।

    *●सभी प्राइवेट और सरकारी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें, फैक्ट्रियां और सार्वजनिक परिवहन बंद रहते हैं।* दूध, सब्जी, किराना और दवाओं की दुकान खुली रह सकती है।

    *●मगर इन दुकानों पर बेवजह भीड़ लगाने का निर्देश नही दिया जाता है।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेन्नई से आया रायधानी पाल, ग्रामीणों ने की स्वास्थ्य जांच की मांग
    Next Article क्या होता है लॉकडाउन?

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.