Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2021 में भी राहत नहीं : बाबा वैंगा की भविष्यवाणी- प्रलय का सामना करेगी दुनिया, बहरे हो जाएंगे ट्रंप
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    2021 में भी राहत नहीं : बाबा वैंगा की भविष्यवाणी- प्रलय का सामना करेगी दुनिया, बहरे हो जाएंगे ट्रंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. बाल्कान की नास्त्रेदमस कही जाने वाली एक भविष्यवक्ता बावा वैंगा ने 2021 को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं. उनकी भविष्यवाणी के हिसाब से मानवता के लिए साल 2021 खतरनाक साबित होने वाला है. गौरतलब है कि वो 86 साल की उम्र में 1996 में दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. उन्होंने 9/11 हमले, ब्रैक्जिट संकट समेत दुनिया में घट चुकीं कई घटनाओं की एकदम सटीक भविष्यवाणी की थी.

    2021 को लेकर उन्होंने कहा है कि दुनिया बहुत सारी प्रलय और गंभीर आपदाओं का सामना करेगी. वहीं, उन्होंने कहा है कि एक बड़ा ड्रैगन मानवता पर कब्जा कर लेगा. जानकारों के अनुसार बाबा वैंगा ने इस बात के जरिए चीन की ओर संकेत किया है. इसके अलावा उन्होंने ईंधन को लेकर भी बड़ी बात कही है. बाबा के अनुसार, पेट्रोलियम उत्पादन रुकने के बाद ट्रेन सूर्य की रोशनी के जरिये हवा में उड़ेंगी.

    कई बड़े नेताओं को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

    बाबा वैंगा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भविष्य का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा है कि ट्रंप को एक रहस्यमयी बीमारी घेर लेगी, जिसकी वजह से वो बहरे हो जाएंगे और उन्हें ब्रेन ट्रॉमा होगा. वहीं, उन्होंने पुतिन पर हमले की बात कही. बाबा के मुताबिक, पुतिन पर उनके ही देश का कोई जानलेवा हमला करेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि यूरोप पर इस्लामी कट्टरवादी हमला करेंगे.

    कैंसर​ को लेकर एक अच्छी खबर, मिल जायेगा सटीक इलाज

    बाबा वैंगा की बीमारियों को लेकर की गई भविष्यवाणियों ने एक ओर जहां लोगों को चिंता में डाला है, तो वहीं राहत की खबर भी दी है. उन्होंने कहा है कि 2021 वह साल होगा जब दुनिया को कैंसर से आजादी मिलेगी. उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, दुनिया को इस साल कैंसर का इलाज मिल जाएगा. हालांकि, उन्होंने एक अन्य घटना की ओर भी यह कहते हुए इशारा किया है कि 2021 में तीन राक्षस एक हो जाएंगे. इससे पहले भी बाबा वैंगा ने कई भविष्यवाणियां की हैं. सोवियत संघ के टूटने, 9/11 के हमले, प्रिंसेज डायना की मौत, शर्नोबिल आपदा जैसी बातें सच साबित हुई हैं. उन्होंने अपनी मौत की भविष्यवाणी भी की थी. उन्होंने कहा है कि बृह्मांड 5079 में खत्म हो जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब में उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, पुलिस के बीच झड़प, कई जगहों पर बीजेपी दफ्तरों में तोडफ़ोड़
    Next Article नेपाल : संसद भंग करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को भेजा कारण बताओ नोटिस

    Related Posts

    आम के पेड़ में लटका मिला युवक का शव

    November 9, 2026

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    November 9, 2026

    सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    November 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग का विशेष पहल

    सब्सिडी का बीज नहीं मिला, बाजार से महंगा खरीद रहे किसान

    विभूतिपुर में धूमधाम से मना बौद्ध दीपदान उत्सव, तथागत गौतम बुद्ध को किया नमन

    आम के पेड़ में लटका मिला युवक का शव

    आग की लपटों में खाक हुई किसानों की मेहनत।दो खेतों में 12 कट्ठा ईख की फसल बर्बाद।

    मां वैष्णवी काली मंदिर में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 301 कलशधारियों ने लिया भाग

    900 कुमारी कन्याओं की कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय काली मेला।

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    शराब कारोबारियों और सूखा नशा करने वालों पर कसेगा शिकंजा, एसपी ने दिए कार्रवाई के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.