Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 16 और 17 फरवरी को उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    Breaking News Headlines झारखंड

    16 और 17 फरवरी को उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *16 और 17 फरवरी को उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा*
    =====================
    *उपराष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक प्रोटोकॉल का रखें ध्यानः मुख्य सचिव*

    *16 को रांची और 17 फरवरी को जमशेदपुर में तय है उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यक्रम*
    =======================
    रांचीः उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 16 फरवरी को अपराह्न 2.10 बजे रांची पहुंचेंगे। अगले दिन उनका जमशेदपुर में कार्यक्रम है। उनके आगमन और दिल्ली प्रस्थान के बीच हर चीज प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थित हो, इसका ध्यान रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने दिया है। मुख्य सचिव उपराष्ट्रपति के झारखंड आगमन के दौरान प्रशासन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ मंत्रालय में बैठक कर रहे थे।

    *सुरक्षा से लेकर आवासन तक की जिम्मेदारी तय की*

    मुख्य सचिव ने उप राष्ट्रपति के रांची और जमशेदपुर में कार्यक्रम को लेकर उनकी सुरक्षा की समीक्षा की तथा उसकी जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। वहीं 16 फरवरी को उनके राजभवन में आवासन से लेकर कार्यक्रम में शिरकत करने तक बिंदुवार निर्देश दिए। वहीं कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय व्यवस्था, पेयजल एवं अग्निशमन सहित अन्य व्यवस्था पर ध्यान रखने का निर्देश दिया। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर शहर की साफ-सफाई पर विशेष बल दिया। साथ ही, कार्यक्रम के मिनट टू मिनट , डायस प्लान के साथ राष्ट्रगान आदि पर भी विस्तृत निर्देश दिए।

    *आइआइएम रांची के कार्यक्रम में भाग लेंगे उप राष्ट्रपति*

    उप राष्ट्रपति रांची में आइआइएम के कार्यक्रम “लीडरशिप गवर्नेंस” पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम सीएमपीडीआई के मयूरी प्रेक्षागृह में अपराह्न 4.30 से 5.30 बजे तक होगा।

    मुख्य सचिव ने बैठक में उपस्थित आइआइएम के प्रतिनिधियों तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े टाटा स्टील के प्रतिनिधियों और जमशेदपुर जिला प्रशासन को प्रोटोकॉल के अनुसार क्या करना है तथा क्या नहीं करना है, इससे जुड़े निर्देश दिए।

    उप राष्ट्रपति 16 फरवरी को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे तथा अगले दिन 17 फरवरी को जमशेदपुर जाएंगे। वे वहां एक्सएलआरआई के कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद उसी दिन अपराह्न 4.10 बजे रांची से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

    *बैठक में ये थे मौजूद*

    उप राष्ट्रपति के झारखंड आगमन के दौरान तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह, श्री अजय कुमार सिंह, श्री नितिन मदन कुलकर्णी, सचिव श्री के के सोन, श्री प्रवीण टोप्पो, डीजी मुख्यालय श्री पीआरके नायडू, एडीजी श्री अजय कुमार सिंह, श्री मुरारीलाल मीणा, आईजी श्री नवीन कुमार सिंह, रांची के उपायुक्त और वरीय आरक्षी अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधान सचिव, स्वास्थ्य करेंगे जांच–10 फरवरी को बैठक में होगी मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा:हेमन्त सोरेन
    Next Article डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर जी की जन्मशती पर जे के शैक्षणिक संस्थान में चित्रकला प्रतियोगिता

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.