Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधान सचिव, स्वास्थ्य करेंगे जांच–10 फरवरी को बैठक में होगी मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा:हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    प्रधान सचिव, स्वास्थ्य करेंगे जांच–10 फरवरी को बैठक में होगी मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा:हेमन्त सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *विधायक श्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात कर रिम्स में हो रही बहाली में आरक्षण प्रावधान और नियुक्ति नियमावली का पालन नहीं करने की शिकायत की*
    =============
    *मुख्यमंत्री ने रिम्स में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित करने का निदेश रिम्स निदेशक को और प्रधान सचिव, स्वास्थ्य को पूरे मामले में तथ्यों की जांच करनें का निर्देश दिया है।*

    *★प्रधान सचिव, स्वास्थ्य करेंगे जांच–10 फरवरी को बैठक में होगी मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा–हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =============
    विधायक श्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात कर रिम्स में नर्स, ओटी असिस्टेंट और वार्ड अटेंडेंट समेत अन्य पदों पर बहाली में आरक्षण प्रक्रिया और नियुक्ति नियमावली का पालन नहीं करने की शिकायत की है। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची स्थित रिम्स में नर्स , लैब टेक्नीशियन, ओटी असिस्टेंट, वार्ड अटेंडेंट और अन्य पदों पर चल रही बहाली की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश रिम्स के निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह को दिया है l मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग को अपने स्तर पर पूरे मामले के तथ्यों की जांच करने को कहा गया है l

    *10 फरवरी को होगी उच्चस्तरीय बैठक*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की समीक्षा के लिए 10 फरवरी को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है l इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री , मुख्य सचिव स्वास्थ्य सचिव और रिम्स के निदेशक मौजूद रहेंगे l इस बैठक में रिम्स की बहाली प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा होगी l

    *शिकायत यह कि अनुसूचित जनजाति को नहीं दिया गया आरक्षण का पूरा लाभ*

    ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि रिम्स में होने वाली नियुक्तियों में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों को कम करके प्रकाशित किया जा रहा है। शिकायत की गई कि ग्रेड ए नर्स के 362 पदों के लिए निकाले गए विज्ञापन में अनुसूचित जनजाति के लिए पद आरक्षित नहीं किया गया और वार्ड अटेंडेंट के 119 पदों में सिर्फ 16 पद ही अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं l यह भी शिकायत की गई कि ओटी असिस्टेंट के लिए अनुसूचित जनजाति के 10 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन अनुभव को आधार बनाकर एक ही अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया l एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से इन सभी नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने और दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की l

    *मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए आए ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में डॉ निशित एक्का, डॉक्टर लियो, डॉ हिरेंद्र बिरवा और डॉ पंकज बोदरा शामिल थे l*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बड़ा कदम, किडनी विभाग खुलने का रास्ता साफ
    Next Article 16 और 17 फरवरी को उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.