Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर जी की जन्मशती पर जे के शैक्षणिक संस्थान में चित्रकला प्रतियोगिता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर जी की जन्मशती पर जे के शैक्षणिक संस्थान में चित्रकला प्रतियोगिता

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर जी की जन्मशती पर जे के शैक्षणिक संस्थान में चित्रकला प्रतियोगिता

    डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर की जन्मशती के अवसर पर आज जे के शैक्षणिक संस्थान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में जे के एम हाईस्कूल, सीएमजेकेएम इंटर कॉलेज, जे के एम डिग्री कॉलेज, जे के डी एल एड कॉलेज, जे के बी एड कॉलेज , जे के एम वुमेन बी एड के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।

     

    प्रतियोगिता के विषयों में डॉक्टर विष्णु वाकणकर , शैल चित्र, गुफा चित्र, झारखंड की संस्कृति व परंपरा, प्रकृति, पेंसिल स्कैच इत्यादि रहे । इस प्रतियोगिता की अतिथि और निर्णायक सुप्रसिद्ध कलाकार मुक्ता गुप्ता थी । इनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को काफी प्रेरित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और डॉक्टर विष्णु वाकणकर की जन्मशती के प्रांत संयोजक शिवाजी क्रांति ने विद्यार्थियों को विष्णु वाकणकर जी के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दिया और कहा कि कला की दुनिया बहुत विस्तृत है । जरूरी है कि भावी पीढ़ी चित्रकला के प्रति अपना समर्पण प्रदर्शित कर भारतीय परंपरा को पोषित करे । उन्होने विजेता प्रतिभागी को भारत माता की तस्वीर भी भेंट किया ।

    इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सचिव महोदय ने कहा कि युवा पीढ़ी को कला के संसार से जोड़ना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि कला ही मनुष्यता को जीवित रखती है । सोनाली पाॅल , नेहा सिंह, फुलोरमा पाॅल , शाहीनूर परवीन, शिल्पा महतो, अनुश्री महतो , प्रतिमा महतो, अर्चना गिरी, राखी पात्रो के चित्र कला को अतिथि मुक्ता गुप्ता और सचिव महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

     

    कार्यक्रम के समन्वयक कला शिक्षक विवेक रंजन कुइला थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल डॉक्टर कल्याणी कबीर, प्रिंसिपल डॉक्टर पूनम कुमारी , हेडमिस्ट्रेस जीतिका , डॉक्टर मौसमी महतो, डॉक्टर आशा वर्मा, डॉक्टर पूनम कर्ण , डॉक्टर सोनाली , प्रोफेसर नंदन, प्रोफेसर सुशांति , प्रोफेसर रंजना आनंद , प्रोफेसर तारा महतो, प्रो नंदन, प्रोफेसर तानिया इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article16 और 17 फरवरी को उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.