आकोपुर गांव में 14 वर्षीय किशोर की बुढ़ी गंडक नदी में डूबकर हुई मौत
बेगूसराय: – थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के आकोपुर गांव में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय किशोर की बुढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार उक्त किशोर अपने साथियों के संग नदी में स्नान करने गया था. तभी पैर फिसल कर गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया.
बताया जाता है किशोर की पहचान इसी गांव निवासी रंजीत ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्र राजतिलक ठाकुर के रूप में हुई है. हालांकि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर को बाहर निकाल लिया गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. हादसा के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उक्त हादसे पर वरिष्ठ राजद नेता उमेश साह, पूर्व मुखिया कांति देवी, राजद नेता रामप्रवेश महतो, समाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता, मुखिया आलोक ललन भारती, शिवकुमार महतो आदि लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है.
साथ ही दुख की बेला में पीड़ित परिवार को धैर्य धारण की सहन शक्ति के साथ मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

