गालुडीह में 11 किलो गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गालुडीह थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ग्लैमर मोटरसाइकिल और एक हेलमेट भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गालुडीह बराज के समीप कैनाल रोड पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार तीनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार सिंह (43), श्याम नाथ राय (38) और बाबुलाल यादव (50) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों के गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिली है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

