Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अस्पताल परिसर में एक के बाद एक 10 धमाके हुए और पूरा स्ट्रक्चर धराशाई
    Breaking News Headlines झारखंड

    अस्पताल परिसर में एक के बाद एक 10 धमाके हुए और पूरा स्ट्रक्चर धराशाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ है. वैसे ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है, कि इस हादसे में कोई इंसानी जान को क्षति नहीं हुई, लेकिन इसे एक संयोग कह सकते हैं. बता दें कि वैश्विक त्रासदी कोरोना के संभावित तीसरे लहर खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में 100 बेड का पोर्टेबल हेल्थ केयर वार्ड तैयार किया जा रहा था. वैसे यह हेल्थ केयर यूनिट लगभग तैयार हो चुका था. अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन के सहयोग से इस पोर्टेबल हेल्थ केयर यूनिट का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर था, लेकिन शुक्रवार को अचानक एक के बाद एक 10 धमाके हुए और पूरा स्ट्रक्चर धराशाई हो गया. निश्चित तौर पर कह सकते हैं, कि अगर अस्पताल संचालित हो रहा होता और इसमें मरीज होते तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस वक्त क्या स्थिति हो रही होती. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बताया, कि पहले तीन धमाके बेहद ही शक्तिशाली थे. ऐसा लगा कि कहीं बमबाजी हुई है. उसके बाद अंदर काम कर रहे मजदूर इधर-उधर भागने लगे. किसी को कुछ समझ में आता, कि धीरे-धीरे पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर धराशाई होने लगा. इस दौरान अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज एवं उनके परिजन भी सकते में आ गए.वैसे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, कि वास्तव में यहां हुआ क्या है. फिलहाल इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआशा है कि आसमानी क्षेत्र में टाटा देगा भारत को नई ऊँचाई – काले
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    कुईडीह में छऊ नृत्य कार्यक्रम

    May 19, 2026

    एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    May 19, 2026

    पार्षद ने बिल्डर द्वारा अतिक्रमित भूमि मुक्त करने की मांग सीओ से की

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कुईडीह में छऊ नृत्य कार्यक्रम

    एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    पार्षद ने बिल्डर द्वारा अतिक्रमित भूमि मुक्त करने की मांग सीओ से की

    हाता दुर्गा पूजा मैदान में पांच लाख से होगा सौंदर्यीकरण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    राजीव रंजन के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू, 25 मई तक गांव-गांव लगेंगे संतृप्तिकरण शिविर

    जमशेदपुर में जदयू का प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, तैयारियां तेज

    15 जून डेडलाइन : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना हर हाल में शुरू करें, विधायक संजीव सरदार का सख्त निर्देश

    बारवाघाट में दामोदर नदी में डूबे 2 छात्र, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी तलाश के दौरान हाथापाई, परिजनों का हंगामा

    बकरीद को लेकर मानगो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, प्रशासन ने दिए जरूरी निर्देश

    पांच दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल 101.73 रुपये पहुंचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.