Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की जांच, टीम ने देखा एक-एक बिंदु
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की जांच, टीम ने देखा एक-एक बिंदु

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की जांच, टीम ने देखा एक-एक बिंदु

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से प्रदूषण फैलने की शिकायत पर शनिवार को अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी की अध्यक्षता में गठित टीम ने साइडिंग और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह जांच हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज की शिकायत पर एनजीटी के निर्देश के आलोक में की गई।

     

    जांच टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, रेलवे के एसीएम आशुतोष कुमार सिंह, सीनियर इंचार्ज संतोष प्रसाद, मुसाबनी के डीएसपी रोहित कुमार रजवार और अंचल अधिकारी निकीता बाला शामिल थे।

     

    शिकायत में वर्ष 2022 में साइडिंग शुरू होने के बाद से कोयला चूर्ण से प्रदूषण, पेड़-पौधों और कृषि पर असर, चार विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को परेशानी, दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी और आसपास के तालाब-कुओं के जल पर प्रभाव समेत कई बिंदु उठाए गए हैं।

     

    एडीसी ने टीम के साथ करीब एक किलोमीटर की परिधि में पैदल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान साइडिंग से प्रदूषण फैलने की बात सामने आने की जानकारी दी गई। इसके बाद क्षेत्रीय पदाधिकारी से प्रदूषण संबंधी रिपोर्ट, सीओ से साइडिंग से चार विद्यालयों की वास्तविक दूरी, रेलवे से साइडिंग के प्रस्ताव तथा संबंधित कंपनी से प्रदूषण नियंत्रण के प्रस्तावित उपायों की रिपोर्ट मांगी गई।

     

    एडीसी ने कहा कि सभी विभागों की रिपोर्ट मिलने के बाद विस्तृत रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी जाएगी। मौके पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, भाजपा नेता गणेश कुमार सरदार, उत्पल बोस, पोल्टू मंडल, ग्राम प्रधान मो. असलम और स्टेशन मास्टर मणिकांत कुमार समेत ग्रामीण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला
    Next Article तकनीकी संस्थानों में भी बढ़े हिंदी का प्रयोग : रवीन्द्र कुमार

    Related Posts

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    September 26, 2026

    प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए इंस्पेक्टर रूपक कुमार अम्बुज

    September 26, 2026

    विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए इंस्पेक्टर रूपक कुमार अम्बुज

    विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित

    जादूगोड़ा में सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता 27 सितंबर को

    खो-खो टीम चयन के लिए ट्रायल 11 अक्टूबर को

    तकनीकी संस्थानों में भी बढ़े हिंदी का प्रयोग : रवीन्द्र कुमार

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की जांच, टीम ने देखा एक-एक बिंदु

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.