Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हम सभी इन्शानियत के फर्ज को न भूले:पुलिस अधीक्षक
    Breaking News झारखंड

    हम सभी इन्शानियत के फर्ज को न भूले:पुलिस अधीक्षक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ हम सभी इन्शानियत के फर्ज को न भूले:- पुलिस अधीक्षक….*
    ==================
    *● बिना पैनिक हुए आपसी सहयोग से मिलकर लड़े, डरे नही:- पुलिस अधीक्षक….*
    ==================
    पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा आज अपने आवास पर हस्तनिर्मित मास्क तैयार कराकर शहर के गरीब व निःसहाय वर्ग के लोगों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया। साथ हीं उनके द्वारा सभी लोगों से अपील की गयी कि वे कोरोना वायरस से बचाव हेतु लाॅक डाउन का पूरी तरह से पालन करें एवं अपने घरों में हीं सुरक्षित रहें। साथ हीं उनके द्वारा कहा गया कि स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें एवं नियमित अंतराल पर साबुन एवं पानी से अपने हाथों को रगड़कर साफ करते रहें। इसके अलावा वैसे लोग जिनमें सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखायी दें वे अविलंब अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपना ईलाज करवायें एवं आवश्यकतानुरूप मास्क का प्रयोग करें।
    इसके अलावा उनके द्वारा लोगों को बतलाया गया कि कोरोना वायरस के प्रसार का रोकथाम हम सभी की जिम्मेवारी है। जब तक नितांत आवश्यकता न हो, लोग भीड़-भाड़ वाले जगहों में जाने से बचे एवं घर पर हीं अधिक से अधिक समय बिताएं। किसी भी अन्य व्यक्ति से मिलने पर उससे कम से कम एक मीटर की दूरी बनायें रखें, क्योंकि सर्तकता हीं वास्तव में कोरोना वायरस से बचाव का उपाय है एवं स्वयं को अलग रखना हीं सबसे बेहतर उपाय है। आप इस गंभीरता से लें। सामाजिक रूप से अपने आप को बिल्कुल अलग रखना इससे बचने का बेहतर उपाय है इसलिए आप सभी अपने आप को सामाजिक रूप से अलग रखें एवं बहुत आवश्यक होने पर हीं अपने घरों से बाहर न निकलें। ऐसा करके न केवल हम स्वयं को वायरस के चपेट में आने से रोक पायेंगे, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों, समाज और देशों को भी कोरोना के संक्रमण से बचा पायेंगे। साथ हीं उनके द्वारा लोगों को कोरोना वायरस से बचाव व इसके लक्षण संबधी विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया गया कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें एवं अपने हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहें। सैनेटाइजर का प्रयोग कर सैनेटाइज करें। अपने आँख, नाक, मुंह को न छुएँ एवं सर्दी, खांसी, बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें साथ हीं घर पर हीं अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। प्रयास करें कि भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना पर सावधानी जरूरी, घबराने की नहीं आवश्यकताःउपायुक्त
    Next Article हर दिन एक नई चुनौती के लिए तैयार रहें, आप इस लड़ाई के योद्धा:हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.