कन्हैया पासवान की रिपोर्ट
बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, हथियार तस्कर कन्हैया कुमार को पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार थाना अध्यक्ष मटिहानी पुलिस अवर निरीक्षक विवेक भारती सुजीत कुमार विशेष कार्य बल पटना विकास कुमार एवं मटिहानी थाना सशस्त्र बल के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदेव जी लोकावा टोला निवासी सुधांशु शेखर सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार को रामदीरी ठाकुरबारी पुल के पास से एक पिस्टल दस जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।