Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी
    Breaking News Headlines Uncategorized कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी

    Aman KumarBy Aman KumarMay 14, 2025Updated:May 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी

    संथाली संस्कृति का सहभागी है कुशल भारत समूह- नरेश अग्रवाल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रायरंगपुर: संथाली लिपि ओलचिकी की शतवार्षिकी एवं इसके आविष्कारक गुरू गोमकी के रूप में सम्मानित पंडित रघुनाथ मूर्मू की 120 वीं जयंती के अवसर पर उड़ीसा के मयूरभंज जिला स्थित राष्ट्रपति के गांव रायरंगपुर में दो‌ दिवसीय समारोह हुआ जिसमें उड़ीसा के राज्यपाल, झारखंड के मुख्यमंत्री सहित पूरे देश से जनजातीय भाषा के विद्वान, साहित्य-संस्कृति और समाज कल्याण से जुड़े सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की।‌

    इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों के जनजातीय विधायक, मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य लोगों ने भी शिरकत की एवं पंडित मूर्मू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।

    पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में संथाली और अन्य जनजातीय समाज के उत्थान को लेकर निरंतर कार्य कर‌ रहे कुशल भारत समूह के कर्णधार नरेश अग्रवाल को विशेष अतिथि के रूप में इस मौके पर आमंत्रित किया गया।

    अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि संथाली सहित सभी जनजातीय संस्कृति – साहित्य और परंपराएं को संरक्षित – संवर्धित करने की जरूरत है ताकि इस भाषा का प्रचार-प्रसार बढ़े।

    पंडित मूल्य के जीवन और‌ कर्म को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि एक गुलाम देश में स्वतंत्र भाषा का आविष्कार करना बहुत बड़ा साहसिक कार्य था जिसे पंडित मूल्य ने न सिर्फ अंजाम दिया बल्कि अपने जीते-जी उसे वैश्विक स्वीकृति दिलाकर गये।‌ कुशल एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित दिल्ली वर्ल्ड स्कूल में पंडित रघुनाथ मूर्मू के लिए एक स्वतंत्र विभाग स्थापना की भी घोषणा की गई।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि पुरुलिया के अजोध्या पहाड़ स्थित उनके रिसोर्ट कुशल पल्ली के चारों प्रवेश द्वार जनजातीय व्यक्तित्वों को समर्पित हैं। सैकड़ों युवक-युवती उनके प्रतिष्ठान में सेवा देकर अपनी आजीविका चला रहे हैं।‌ कुशल पल्ली द्वारा ट्राइबल मैराथन राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित है।

    कुशल समूह की ओर से संथाली सहित विभिन्न जनजातीय भाषा और संस्कृति को अग्रसर करने के लिए पांच लाख का अनुदान दिया गया।‌

    ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘युवा’ का जेंडर एवं मैस्क्युलिनिटी पर प्रशिक्षण
    Next Article खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग

    Related Posts

    23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी Un-Mapped Elector सूची, मतदाता कर सकेंगे नाम की जांच

    May 21, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी Un-Mapped Elector सूची, मतदाता कर सकेंगे नाम की जांच

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में बच्चों के आधार पंजीकरण पर जोर

    जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक में डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश

    नाला विधानसभा क्षेत्र की बेटी देवासी हेंब्रम को विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर। नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

    झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.