Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग
    Breaking News Headlines Uncategorized कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां

    खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग

    Aman KumarBy Aman KumarMay 14, 2025Updated:May 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजुडी पंचायत के ख़ुर्शी प्राथमिक विद्यालय में महीने में दो बार सहायक शिक्षक प्रेम कुमार दास के स्कूल आने या स्कूल से नदारत रहने के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा आज फुट पड़ा व ग्रामीणों ने सहायक शिक्षक प्रेम कुमार दास के खिलाफ स्कूल में प्रदर्शन किया व जिला शिक्षा अधीक्षक से विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग की ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। ग्रामीण रविन्द्र हांसदा,बीरेंद्र हांसदा, मंगल मुर्मू, उदिस मुर्मू, श्रवण हांसदा कहते है कि विद्यालय में पहली से पांचवी तक पढ़ाई होती है व दो ही शिक्षक है। एक सहायक शिक्षक प्रेम कुमार दास ऑफिसियल वर्क, मध्याह्न भोजन, बैंक वर्क, बच्चों का आधार कार्ड बनाना, बैंक खाते खुलवाना , प्रशिक्षण में हिस्सा लेना व सरकारी योजनाओं पर फोकस की वजह से शिक्षक पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में व्यस्त रहते है व मात्र एक महिला शिक्षिका के भरोसे पूरा विधालय चलता है।जिसकी वजह से स्कूल में पढ़ाई नहीं होती। बच्चे इधर _ उधर घूमते रहते हैं।जिससे बच्चों का भविष्य गढ़ने के बजाय बिगड़ने लगा है।ऐसे में ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधीक्षक से इस विद्यालय के लिए अतिरिक्त शिक्षक मुहैया कराए या सहायक शिक्षक प्रेम कुमार दास की गैर शैक्षणिक कार्यों से हटाने की मांग की ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर वैसे अभिभावक की रखा गया है जिनके बच्चे स्कूल में नहीं पढ़ते।जिसको लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा
    । इस बात विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रेम कुमार दास ने ग्रामीणों के आरोपों की सही ठहराया तथा कहा उन्हें गैर शैक्षणिक कार्यों की जिम्मेदारी मिलने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, जिसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद चुनाव तीन साल पहले हुआ था, अब उनके बच्चे स्कूल में नहीं पढ़ते।जिसे ग्रामीण बैठक कर बदल सकते है,उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। जिसके बाद ग्रामीणों शांत हुए तथा ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात कर शिक्षक बढ़ाने की मांग रखेगा।

    खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी
    Next Article झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने सरायकेला में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.